लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना का बीजेपी पर तंज, सामना में लिखा, 'ये महाजनादेश नहीं, सत्ता का घमंड करने वालों के लिए सबक है'

By भाषा | Updated: October 25, 2019 12:47 IST

Shiv Sena mouthpiece Saamna: महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर बीजेपी पर तंज कसते हुए शिवसेना के मुखपत्र सामना ने कहा है कि ये महाजनादेश नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने सामना में महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर बीजेपी पर साधा निशाना शिवसेना ने कहा कि ये नतीजे सत्ता के घमंड में चूर लोगों के लिए सबक हैं

मुंबई, 25 अक्टूबर: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम के एक दिन बाद शिवसेना ने चुनाव में उम्मीद से कम प्रदर्शन करने वाली भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कोई 'महाजनादेश' नहीं है और यह परिणाम वास्तव में उन लोगों के लिए सबक है, जो 'सत्ता के घमंड में चूर' थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने 21 अक्टूबर को मतदान से पहले ‘महाजनादेश यात्रा’ के दौरान कुल 288 में से 200 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया था। फड़णवीस ने चुनाव परिणाम आने से एक दिन पहले 23 अक्टूबर को भगवा गठबंधन द्वारा 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया था।

सामना ने लिखा, 'ये सत्ता के घमंड में चूर लोगों को सबक'

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘‘सामना’’ में कहा कि इस जनादेश ने यह धारणा खारिज कर दी है कि दल बदलकर और विपक्षी दलों में सेंध लगाकर बड़ी जीत हासिल की जा सकती है। चुनाव में राकांपा और कांग्रेस ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है। सम्पादकीय में परिणामों का विश्लेषण करते हुए कहा गया कि परिणाम दर्शाते हैं कि विपक्षियों को राजनीति में खत्म नहीं किया जा सकता।

मराठी समाचार पत्र ने लिखा कि चुनावों के दौरान ‘‘भाजपा ने राकांपा में इस प्रकार सेंध’’ लगाई कि लोगों को लगने लगा था कि शरद पवार की पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। शिवसेना ने कहा, ‘‘लेकिन राकांपा ने 50 सीटों का आंकड़ा पार करके वापसी की और नेतृत्वहीन कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली। यह परिणाम सत्तारूढ़ों को चेतावनी है कि वे सत्ता का घमंड न करें। यह उन्हें सबक है।’’ 

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी