Assembly Elections 2019: बहादुर सैनिकों की मातााओं को कांग्रेस जवाब दे, उसे आर्टिकल 370 से इतना लगाव क्यों है: पीएम मोदी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2019 17:04 IST2019-10-14T07:46:21+5:302019-10-14T17:04:49+5:30
Assembly Elections 2019 Updates: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों से जुड़ी ताजातरीन जानकारी और पल-पल की लाइव अपडेट्स

हरियाणा में पीएम मोदी की रैली
हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी के प्रचार को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बल्लभगढ़ में रैली को संबोधित किया। वहीं अमित शाह के प्रस्तावित तीन रैलियों को उनके खराब स्वास्थ्य के कारण रद्द करना पड़ा। दूसरी ओर कांग्रेस के राहुल गांधी ने भी हरियाणा के नूह में चुनावी रैली को संबोधित किया। आज की चुनावी हलचल और रैलियों का हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं।
14 Oct, 19 : 05:01 PM
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सोमवार को हरियाणा में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करना था लेकिन पार्टी के एक नेता के मुताबिक वह अस्वस्थ हैं और सभाओं में शामिल नहीं हो सके। हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अंतिम चरण में है। शाह को सोमवार को फतेहाबाद के टोहाना, सिरसा के ऐलनाबाद और हिसार के नारनौंद में सभाओं को संबोधित करना था।
14 Oct, 19 : 04:17 PM
पीएम मोदी की हरियाणा में चुनावी रैली हो रही है। पीएम मोदी की ये रैली वल्लभगढ़ में है। पीएम ने कहा- मुझे याद है कि 5 साल पहले जब मैंने हरियाणा में सरकार बनाने की बात कही थी तो विपक्ष हमसे हमारे कप्तान के बारे में पूछ रहा था। आपने कप्तान और मजबूत टीम को 5 साल में देखा है। वे जो मुझसे सवाल पूछते थे वे अब अपना नेतृत्व बचाने की कोशिश में लगे हैं।'
PM Modi in Haryana:I remember, 5 yrs back when I spoke of forming government in Haryana, opposition repeatedly asked me about our captain. You've seen the captain & a strong team in 5 yrs.Those who used to question me then are desperately trying to keep their leadership together. pic.twitter.com/ZEJem79ZNF
— ANI (@ANI) October 14, 2019
14 Oct, 19 : 04:14 PM
हरियाणा के नूह में कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना, कहा- 'नरेंद्र मोदी अंबानी, अडानी के लाउडस्पीकर हैं। वह उनके बारे में दिन भर बात करते रहते हैं। आज आप देश की अर्थव्यवस्था की हालत देख सकते हैं। 6 महीने बाद आपको बेरोजगारी नजरआयेगी। आपको भारत में बेरोजगारी दिखेगी।'
Rahul Gandhi, Congress, in Haryana's Nuh: Narendra Modi is the loudspeaker of Ambani, Adani. He talks about them the entire day. You can see the state of economy today, after 6 months you will notice the unemployment. You will see the unemployment in India. pic.twitter.com/oAuJd7H8UI
— ANI (@ANI) October 14, 2019
14 Oct, 19 : 04:03 PM
राहुल गांधी की हरियाण के नूह में रैली, कहा- 'अगर अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है तो आपको गरीबों और आम लोगों की जेब में पैसा देना होगा।'
14 Oct, 19 : 01:45 PM
मनोहर लाल खट्टर का कांग्रेस पर निशाना, 'इनका कोई आदमी सरकार के काम पर ध्यान ही नहीं देता। कांग्रेस विरासत से सरकार चलाती है, हम शराफत से सरकार चलाते हैं।'
14 Oct, 19 : 01:38 PM
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की हिसार में चुनावी रैली हो रही है, यहां जाने हर अपडेट..
LIVE : Addressing Public Meeting at Uklana, Hisar.#Mission75+ https://t.co/ZTuUtSisD1
— Manohar Lal (@mlkhattar) October 14, 2019
14 Oct, 19 : 12:49 PM
प्रधानमंत्री मोदी भी आज हरियाणा में एक रैली करने वाले है। यह रैली फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में दोपहर 2 बजे से है।
14 Oct, 19 : 12:48 PM
गृह मंत्री अमित शाह की तीन रैलियां आज हरियाणा में है। पहली रैली फतेहाबाद में दोपहर 1.30 बजे से, दूसरी रैली सिरसा के ऐलनाबाद में दोपहर 3 बजे से और तीसरी रैली हिसार के नारनौंद में शाम 4.40 बजे से है।
14 Oct, 19 : 12:46 PM
राहुल गांधी की चुनावी रैली आज हरियाणा के नूह में दोपहर 3 बजे से होनी है।
14 Oct, 19 : 12:43 PM
सोनिया गांधी को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बयान के बाद कांग्रेस ने उनसे माफी की मांग की है।
कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के खिलाफ अपने तुच्छ बयान, महिलाओं के अपमान और असामाजिक सोच के लिए मुख्यमंत्री खट्टर को देश की समस्त महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।#MaafiMaangoKhattarpic.twitter.com/zxBzeLQjqU
— Congress (@INCIndia) October 14, 2019
14 Oct, 19 : 08:14 AM
फतेहाबाद, सिरसा में रैली करेंगे अमित शाह, नूह जाएंगे राहुल गांधी
Home Minister and BJP President Amit Shah to address rallies in Fatehabad,Sirsa and Hisar today. Congress MP Rahul Gandhi to address a rally in Nuh today (file pics) #HaryanaAssemblyPollspic.twitter.com/MmPKuII0A3
— ANI (@ANI) October 14, 2019
14 Oct, 19 : 07:48 AM
देवेंद्र फडणवीस ने 'नटरंग' का जिक्र करते हुए पवार पर साधा निशाना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम 'नटरंग' जैसे इशारे करने के आदी नहीं हैं। फडणवीस ने कहा था कि 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुकाबले में विपक्ष कहीं भी नहीं है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर शरद पवार ने हाथ से इशारा करते हुए उनपर निशाना साधा था। फडणवीस ने रविवार को एक रैली में कहा कि भाजपा नेता ‘नटरंग’ (रंगमंच के अभिनेता पर आधारित 2010 की एक मराठी फिल्म) जैसे इशारे करने के आदी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पवार को चुनाव में हार का अंदाजा हो गया है।
14 Oct, 19 : 07:48 AM
यहां रहा हमेशा निर्दलीय उम्मीदवारों का बोलबाला, दिग्गज पार्टियों के आंकड़ों करते हैं प्रभावित
अमरावती जिले में लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवारों का हमेशा बोलबाला रहता है. यह निर्दलीय उम्मीदवार प्रमुख उम्मीदवारों की जीत-हार के आंकड़ों को प्रभावित करते रहे हैं. अमरावती जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं.
14 Oct, 19 : 07:47 AM
BJP ने कहा- शिवसेना अपने विचार व्यक्त करने और अपना मुख्यमंत्री होने की इच्छा जताने के लिए है स्वतंत्र
भाजपा के महासचिव भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि शिवसेना अपने विचार व्यक्त करने और अपना मुख्यमंत्री होने की इच्छा जताने के लिए स्वतंत्र है लेकिन विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है और यह बात सहयोगियों को बता दी गई है।