लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनावः कोल्हापुर में अमित शाह बोले- महाराष्ट्र की जनता के सामने दो विकल्प हैं, निर्णय आपको लेना है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2019 13:52 IST

रविवार को एक तरफ जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव से चुनावी बिगुल बजाते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा वहीं अमित शाह ने जनता के सामने दो विकल्प होने की बात कही। जानें अमित शाह की कोल्हापुर रैली की बड़ी बातें... 

Open in App

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए अब सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को एक तरफ जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव से चुनावी बिगुल बजाते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा वहीं अमित शाह ने जनता के सामने दो विकल्प होने की बात कही। जानें अमित शाह की कोल्हापुर रैली की बड़ी बातें... 

- महाराष्ट्र की जनता के सामने 2 विकल्प हैं एक ओर मोदी जी, देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना खड़ी है, तो दूसरी ओर राहुल बाबा और शरद पवार जी हैं। इन दोनों के बीच में महाराष्ट्र की जनता को निर्णय लेना है।

- देश और महाराष्ट्र की जनता ने मोदी जी को 300 से अधिक सीटें दे दी और मोदी जी ने सांसद के पहले ही सत्र में 70 साल से देश की जनता के सीने में कश्मीर के अनुच्छेद 370 को लेकर जो कसक थी, उसे 5 अगस्त को उखाड़ फेंका।

- मोदी जी ने एयर स्ट्राइक कराई, बालाकोट के आतंकी ठिकाने नष्ट कर दिए, सर्जिकल स्ट्राइक की और पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। लेकिन राहुल गांधी कहते हैं की आप चोला ओढ़ कर खून की दलाली करते हैं।

- महाराष्ट्र में मुद्रा योजना के अंतर्गत 4 लाख लोगों को लगभग  52 हजार करोड़ रूपये के लोन दिए गए, जन धन योजना के अंतर्गत 2.50 खाते खोले गए, 15 लाख गरीबों के घर में बिजली पहुंचाई और 40 लाख गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए गए।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया