लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Elections 2024: महायुति में दरार बढ़ी, अजित पवार ने मुंबई के मानखुर्द में नवाब मलिक के लिए किया प्रचार

By रुस्तम राणा | Updated: November 7, 2024 20:20 IST

गौरतलब है कि भाजपा और शिवसेना मलिक के लिए प्रचार नहीं करेंगे, क्योंकि इस निर्वाचन क्षेत्र से महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार शिवसेना के सुरेश पाटिल हैं। भाजपा के विरोध के बावजूद मलिक को मुंबई के मानखुर्द-शिवाजीनगर से मैदान में उतारा गया। 

Open in App
ठळक मुद्देजैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है महायुति के भीतर तनाव बढ़ता जा रहा हैअजित पवार ने एनसीपी उम्मीदवार नवाब मलिक के लिए चुनाव प्रचार कियागौरतलब है कि भाजपा और शिवसेना मलिक के लिए प्रचार नहीं करेंगे

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 15 दिन से भी कम समय बचा है, लेकिन महायुति के भीतर तनाव बढ़ता जा रहा है। अब दरार और बढ़ गई है, क्योंकि उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने एनसीपी उम्मीदवार नवाब मलिक के लिए प्रचार किया, जो मुंबई के मानखुर्द से चुनाव लड़ रहे हैं। इस मौके पर मलिक ने कहा, "हम लोगों के अनुरोध पर चुनाव लड़ रहे हैं। अजित दादा (पवार) ने मुझे उम्मीदवार बनाया है। मैं एनसीपी उम्मीदवार हूं, महायुति ने मेरे खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा है। लोग हमारे साथ हैं और हम जीतेंगे।"

गौरतलब है कि भाजपा और शिवसेना मलिक के लिए प्रचार नहीं करेंगे, क्योंकि इस निर्वाचन क्षेत्र से महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार शिवसेना के सुरेश पाटिल हैं। भाजपा के विरोध के बावजूद मलिक को मुंबई के मानखुर्द-शिवाजीनगर से मैदान में उतारा गया। 

भाजपा स्पष्ट करती रही है कि पार्टी मलिक की उम्मीदवारी का समर्थन नहीं करती है, क्योंकि उनके दाऊद और दाऊद से जुड़े मामलों से कथित संबंध हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार दोहराते रहे हैं कि भाजपा मलिक के लिए प्रचार नहीं करेगी और उनके आधिकारिक उम्मीदवार पाटिल हैं। फड़नवीस ने यह भी कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने समय सीमा से तीन मिनट पहले मलिक की उम्मीदवारी की पुष्टि की।

हालांकि एनसीपी ने नवाब मलिक का पुरजोर समर्थन किया है। गुरुवार को मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर अजित पवार ने कहा कि मलिक के खिलाफ आरोप साबित नहीं हुए हैं, इसलिए वह आरोपी नहीं हैं। पवार ने कहा कि मलिक के लिए प्रचार करना उनका कर्तव्य है, क्योंकि वह एनसीपी के उम्मीदवार हैं।

उधर, नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अजित पवार किंगमेकर होंगे। गुरुवार को उन्होंने यह भी कहा कि अजित पवार के बिना कोई भी सरकार नहीं बना सकता और यह सच है।

इस बीच, भाजपा और शिवसेना नवाब मलिक की बेटी सना मलिक के लिए प्रचार करेंगी, जिन्हें आधिकारिक तौर पर मुंबई के अणुशक्ति नगर से महायुति की उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा गया है। फड़नवीस ने कहा कि नवाब मलिक पर दाऊद से जुड़े होने का आरोप है, हालांकि उनकी बेटी के दाऊद से जुड़े होने के कोई सबूत नहीं हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024महाराष्ट्रNCP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट