लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Elections 2024: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन?, 6,382 शिकायत, 15 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच निर्वाचन आयोग के ‘सी-विजिल ऐप’ माध्यम से दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2024 11:44 IST

Maharashtra Elections 2024: आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने यानी 15 अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर के बीच निर्वाचन आयोग के ‘सी-विजिल ऐप’ के माध्यम से दर्ज की गईं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘सी-विजिल’ निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित एक मोबाइल ऐप है।आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं।शिकायतों में से 6,381 का चुनाव आयोग द्वारा निस्तारण कर दिया गया है।

Maharashtra Elections 2024: निर्वाचन आयोग को एक माह में महाराष्ट्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित 6,382 शिकायतें प्राप्त हुईं और इसमें से मात्र एक शिकायत को छोड़कर अन्य सभी का निपटारा कर दिया गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि ये शिकायतें आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने यानी 15 अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर के बीच निर्वाचन आयोग के ‘सी-विजिल ऐप’ के माध्यम से दर्ज की गईं।

‘सी-विजिल’ निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित एक मोबाइल ऐप है जिसके जरिए नागरिक चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। बयान में कहा गया है कि पिछले महीने प्राप्त कुल शिकायतों में से 6,381 का चुनाव आयोग द्वारा निस्तारण कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि शिकायत दर्ज होने पर संबंधित टीम जांच करती है और उचित कार्रवाई करती है।

बयान में कहा गया है कि 15 अक्टूबर से अब तक की गई कार्रवाई में राज्य और केंद्रीय एजेंसियों ने 536.45 करोड़ रुपये के सामान जब्त किए हैं, जिसमें अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थ और कीमती धातुएं शामिल हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन देकर मतदान प्रभावित किए जाने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024महाराष्ट्रचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं