लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना के संजय राउत ने बीजेपी को दिलाई 50:50 फॉर्मूले की याद, कहा, 'हम मिलकर बनाएंगे सरकार'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 24, 2019 12:25 IST

BJP, Shiv Sen alliance: बीजेपी और शिवसेना गठबंधन महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जीत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी करते दिख रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने बीजेपी को याद दिलाया 50: 50 फॉर्मूलाराउत ने कहा, महाराष्ट्र में बनेगी बीजेपी-शिवसेना सरकार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के रुझानों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन सत्ता में वापसी करती दिख रही है। शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने कहा है कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएगी। उन्होंने चुनाव से पहले हुए 50: 50 फॉर्मेले की भी याद दिलाई।

288 विधानसभा सीटों में शिवसेना 124 और बीजेपी ने 150 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि 14 सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई थीं। महाराष्ट्र चुनावों के शुरुआती रुझानों में सत्ता में दोबारा वापसी करते हुए दिखने के बावजूद बीजेपी को पिछले चुनावों के मुकाबले नुकसान होता दिख रहा है, जबकि शिवसेना को फायदा हो रहा है। 

राउत ने बीजेपी को दिलाई 50: 50 फॉर्मेले की याद

राउत ने गुरुवार को मुंबई में कहा, 'बीजेपी-शिवसेना की सरकार बनेगी। इसमें कोई दो राय नहीं है। हमें पूर्ण बहुमत मिला है। किसी चुनाव में सीटें घट या बढ़ सकती हैं। हम उद्धव जी से बात करेंगे, इसके बाद हम मुख्यमंत्री से बात करेंगे। और चुनाव से पहले हुए 50:50 फॉर्मूले से सरकार बनाएंगे।'  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के दोपहर 12 बजे तक आए रुझानों में बीजेपी-शिवसेना 160 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 145 सीटों के आंकड़ों से ज्यादा है। 2014 विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 122, शिवसेना ने 63 समेत 185 सीटें जीती थीं। 

तो वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को इन चुनावों में 100 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। 2014 चुनावों में कांग्रेस (42)-एनसीपी (41) ने कुल 83 सीटें जीती थीं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे: दोपहर 12 बजे तक 288 सीटों के रुझान

बीजेपी+162बीजेपी-96शिवसेना-66

कांग्रेस+101कांग्रेस-44एनसीपी-52

अन्य-25MNS-1AIMIM-2

2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे

बीजेपी-122 शिवसेना-63कांग्रेस-42एनसीपी-41अन्य-20

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह