महाराष्ट्र चुनावः संजय निरुपम ने राहुल की रैली में शामिल नहीं होने पर मिलिंद देवड़ा को निशाने पर लिया, कहा- निक्कमा क्यों गायब था?

By भाषा | Updated: October 15, 2019 06:01 IST2019-10-15T06:01:49+5:302019-10-15T06:01:49+5:30

मिलिंद देवड़ा के करीबी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और अनुशासन समिति के सदस्य सुशील कुमार शिंदे ने निरुपम को उनके सार्वजनिक बयानों के लिए चेताया है। उन्होंने कहा कि निरुपम को गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं की सभाओं से दूर रहने के लिए कहा गया था। शिंदे की टिप्पणी नहीं मिल पाई है।

Maharashtra election: Sanjay Nirupam targets Milind Deora for not attending Rahul's rally | महाराष्ट्र चुनावः संजय निरुपम ने राहुल की रैली में शामिल नहीं होने पर मिलिंद देवड़ा को निशाने पर लिया, कहा- निक्कमा क्यों गायब था?

File Photo

Highlightsमहाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रचार अभियान से दूरी बनाने वाले संजय निरुपम ने राहुल गांधी की रैलियों शिरकत नहीं करने पर पार्टी नेता मिलिंद देवड़ा की सोमवार को आलोचना की। गांधी की रविवार को मुंबई में हुई रैलियों से देवड़ा और निरुपम, दोनों ने ही दूरी बना ली थी।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रचार अभियान से दूरी बनाने वाले संजय निरुपम ने राहुल गांधी की रैलियों शिरकत नहीं करने पर पार्टी नेता मिलिंद देवड़ा की सोमवार को आलोचना की। गांधी की रविवार को मुंबई में हुई रैलियों से देवड़ा और निरुपम, दोनों ने ही दूरी बना ली थी। वे दोनों ही मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं।

निरुपम ने रैली में देवड़ा की गैर मौजूदगी को लेकर ट्विटर पर कहा, ‘‘ राहुल गांधी की मुंबई की रैलियों से मेरी अनुपस्थिति के बारे में अटकलें और संदेह निरर्थक हैं। एक महत्वपूर्ण पारिवारिक समारोह के कारण मैं पूरे दिन व्यस्त रहा, यहां तक कि देर रात तक। उन्हें पहले से सूचित कर दिया था। वह मेरे नेता हैं और वह हमेशा मेरे नेता रहेंगे। लेकिन निक्कमा क्यों गायब था?’’

ट्वीट के बारे में सवाल करने पर मुंबई कांग्रेस प्रमुख एकनाथ गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें ट्वीट के बारे में जानकारी नहीं है। दोनों नेताओं के गांधी की रैली में नहीं जाने पर गायकवाड़ ने कहा, ‘‘ निरुपम की बेटी की रविवार को सगाई हुई है जबकि देवड़ा देश से बाहर हैं।’’

देवड़ा के करीबी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और अनुशासन समिति के सदस्य सुशील कुमार शिंदे ने निरुपम को उनके सार्वजनिक बयानों के लिए चेताया है। उन्होंने कहा कि निरुपम को गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं की सभाओं से दूर रहने के लिए कहा गया था। शिंदे की टिप्पणी नहीं मिल पाई है।

गौरतलब है कि गांधी के करीबी नेताओं के खिलाफ साजिश का दावा करते हुए निरुपम ने कांग्रेस के प्रचार अभियान से दूरी बना ली है।

 

Web Title: Maharashtra election: Sanjay Nirupam targets Milind Deora for not attending Rahul's rally

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे