लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: राज ठाकरे ने ‘प्रासंगिक’ मुद्दों को नहीं उठाने के लिए भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बात

By भाषा | Updated: October 13, 2019 16:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के फैसले के बारे में बार-बार जिक्र किया।ठाकरे ने कहा, ‘‘जब महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या और सड़कों की खराब स्थिति जैसी कई समस्याएं हैं

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए अपने चुनाव प्रचार अभियानों में अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के फैसले को भुनाने के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य में किसान आत्महत्या और सड़कों की खराब स्थिति जैसे मुद्दों पर भगवा पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाया।

ठाणे जिले के भिवंडी और कल्याण में मनसे उम्मीदवारों के लिए शनिवार रात आयोजित चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा के नेता उन मुद्दों को उठा रहे हैं जिनका राज्य के चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं, विशेष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में अपनी रैलियों में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के फैसले के बारे में बार-बार जिक्र किया। ठाकरे ने कहा, ‘‘जब महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या और सड़कों की खराब स्थिति जैसी कई समस्याएं हैं, तो ऐसे में वे उन मुद्दों को उठा रहे हैं जिनका राज्य के चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है... वे आसानी से लोगों का ध्यान भटका रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि मतदाताओं के लिए इस तरह के नेताओं को अपनी जगह दिखाने और काम नहीं करने वालों को घर बैठाने का सही समय है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां