लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: राहुल गांधी का निशाना, कहा-'मीडिया, मोदी, शाह का काम मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना'

By भाषा | Updated: October 13, 2019 17:25 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ हाल में हुई बैठक के दौरान मोदी ने क्या उनसे 2017 डोकलाम गतिरोध के बारे में पूछा। वह 2017 में भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों की कथित घुसपैठ का जिक्र कर रहे थे।

Open in App

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मीडिया मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रहे है। महाराष्ट्र में लातूर जिले के औसा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि जब युवा नौकरी मांगते है तो सरकार उन्हें, इसरो के हालिया चंद्र अभियान, चंद्रयान -2 के स्पष्ट संदर्भ में, चांद देखने के लिए कहती है।

उन्होंने यह भी जानकारी देने को कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ हाल में हुई बैठक के दौरान मोदी ने क्या उनसे 2017 डोकलाम गतिरोध के बारे में पूछा। वह 2017 में भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों की कथित घुसपैठ का जिक्र कर रहे थे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने ‘‘15 अमीर लोगों’’ का 5.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘मीडिया, मोदी और शाह का काम मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना है। किसानों के संकट और नौकरियों की कमी पर मीडिया चुप है।

मीडिया अमीर लोगों की कर्ज माफी पर भी चुप्पी साधे है।’’ उन्होंने कहा कि नोटबंदी और वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी)का उद्देश्य गरीबों की जेबों से पैसा निकाल कर अमीरों को देना था। गांधी ने कहा, ‘‘जब युवा नौकरियां मांगते है तो सरकार उन्हें चांद देखने के लिए कहती है। सरकार अनुच्छेद 370, चांद की बात करती है लेकिन देश की समस्याओं पर चुप है।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी