महाराष्ट्र: बीजेपी-शिवसेना में वार-पलटवार जारी, संजय राउत ने कहा- महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे

By विनीत कुमार | Updated: October 30, 2019 20:48 IST2019-10-30T20:48:48+5:302019-10-30T20:48:48+5:30

महाराष्ट्र: संजय राउत ने साथ ही कहा कि अगली सरकार बनाने में कोई जल्दबाजी नहीं है और उन्होंने उन कयासों को खारिज कर दिया कि अगर नयी मंत्रिपरिषद के गठन में देरी होती है तो शिवसेना बंट सकती है।

Maharashtra Election BJP Vs Shiv sena sanjay raut says We will make Maharashtra kundali | महाराष्ट्र: बीजेपी-शिवसेना में वार-पलटवार जारी, संजय राउत ने कहा- महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे

महाराष्ट्र की कुंडली शिवसेना ही बनायेगी: संजय राउत (फोटो-एएनआई)

Highlightsमहाराष्ट्र की कुंडली शिवसेना ही बनायेगी, सीएम वही जिसके पास 145 का आंकड़ा: संजय राउत'कौन सा ग्रह कहां रखना है और कौन से तारे जमीन पर उतारने हैं, किसे चमक देना है, इतनी ताकत आज भी शिवसेना में'

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच जारी बयानबाजी के बीच संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की कुंडली शिवसेना ही बनायेगी। साथ ही राउत ने कहा कि जिसके पास भी 145 का बहुमत होगा, भले ही वो कोई विधायक हो या फिर राजनेता, वह महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बन सकता है।

संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र की कुंडली हम ही बनायेंगे। कुंडली में कौन सा ग्रह कहां रखना है और कौन से तारे जमीन पर उतारने हैं, किस तारे को चमक देना है, इतनी ताकत आज भी शिवसेना के पास है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार संजय ने कहा, 'किसी के पास भी आज अगर 145 का बहुमत है तो वह महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बन सकता है, भले ही वह राजनेता हो या कोई विधायक। राज्यपाल उसी को आमंत्रित करेंगे जिसके साथ 145 की संख्या होगी, या वे सबसे बड़ी पार्टी हों। उन्हें भी विधानसभा में बहुमत सिद्ध करना होगा।'


वहीं, पीटीआई के अनुसार संजय राउत ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के वृहद हित में पार्टी के लिए भाजपा नीत गठबंधन में बने रहना जरुरी है लेकिन 'सम्मान' से समझौता किए बगैर। 

उन्होंने कहा कि अगली सरकार बनाने में कोई जल्दबाजी नहीं है और उन्होंने उन कयासों को खारिज कर दिया कि अगर नयी मंत्रिपरिषद के गठन में देरी होती है तो शिवसेना बंट सकती है। पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि राज्य के हित में शिवसेना के लिए भगवा गठबंधन में बने रहना जरुरी है लेकिन 'सम्मान' भी महत्वपूर्ण है।

Web Title: Maharashtra Election BJP Vs Shiv sena sanjay raut says We will make Maharashtra kundali

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे