लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी-शिवसेना के बीच तनातनी पर एनसीपी नेता ने कार्टून बनाकर कसा तंज, मराठी में लिखी ये बात

By भाषा | Updated: October 30, 2019 13:28 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना के 50-50 फॉर्मूले को उछाले जाने के बाद राज्य में सरकार बनने को लेकर अब भी संशय की स्थिति बरकरार है। इस बीच एनसीपी के नेता ने एक कार्टून बनाकर कटाक्ष किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी नेता क्लाइड क्रैस्टो ने एक कार्टून बनाकर बीजेपी-शिवसेना की तनातनी पर किया कटाक्षइस कार्टून में ‘कमल’ पर शिवसेना के चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ को निशाना साधे दिखाया गया है

महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच चल रही खींचतान पर राकांपा के एक नेता ने कार्टून बनाकर कटाक्ष किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो द्वारा मंगलवार को जारी कार्टून में, भाजपा के चुनाव चिह्न ‘कमल’ के ऊपर शिवसेना के चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ को दिखाया गया है। कार्टून में तीर को कमल पर निशाना साधे दिखाया गया है।

कार्टून में मराठी में कैप्शन लिखा हुआ है, 'एक कहावत है, सर पर लटकना...' मराठी में, एक कहावत है 'डोक्यावर टांगती तलवार', जो अंग्रेजी के एक कहावत के समान है- ‘स्वार्ड ऑफ डेमोकल्स हैंग्स ओवर हेड’, इसी के समान हिंदी में एक मुहावरा है- ‘सिर पर तलवार लटकना’.....इन मुहवरों का अर्थ है कि कुछ बुरा होने वाला है या कोई खतरा मंडरा रहा है।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी सत्ता के बंटवारे में 50-50 के फार्मूले पर अड़ी हुई है, जिसके तहत दोनों पार्टियों के पास ढाई-ढाई साल तक मुख्यमंत्री पद रहेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन के लिये सत्ता साझेदारी के "50:50" फॉर्मूले को अंतिम रूप देंगे।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक इस साल लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर हुई बातचीत में 'सत्ता के समान साझेदारी को लेकर सहमति बनी थी न कि मुख्यमंत्री पद को लेकर।'

विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले शाह और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस सत्ता साझेदारी के 50:50 फॉर्मूले पर सहमत हुए थे। हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीटें जीती हैं, जबकि शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं। राकांपा और कांग्रेस ने क्रमश: 54 और 44 सीटें जीती हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी