लाइव न्यूज़ :

हमें डरा नहीं सकते..., सीएम उद्धव पर भड़के बागी नेता एकनाथ शिंदे, कहा- हम बालासाहेब के अनुयायी हैं, हमें आपके रास्ते पते हैं

By अनिल शर्मा | Updated: June 24, 2022 08:42 IST

नवनियुक्त शिवसेना विधायक दल के नेता अजय चौधरी ने गुरुवार को राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को एक याचिका सौंपकर शिंदे खेमे के 12 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की। 

Open in App
ठळक मुद्दे शिंदे ने सीएम उद्धव से कहा कि आप हमें डरा नहीं सकते क्योंकि हम बालासाहेब ठाकरे के अनुयायी हैंशिंदे ने ट्वीट में कहा कि हम भी कानून जानते हैं, हमें आपको रास्ते पते हैं

मुंबई/गुवाहाटीः शिवसेना के 12 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए शिवसेना द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा उपाध्यक्ष को दी गई याचिका के बाद बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए। शिंदे ने सीएम उद्धव से कहा कि आप हमें डरा नहीं सकते क्योंकि हम बालासाहेब ठाकरे के अनुयायी हैं। 

एकनाथ शिंदे जो एक तिहाई की संख्या में विधायकों के होने का दावा कर रहे हैं, गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में बागी विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं। शिवसेना द्वारा 12 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की याचिका पर पलटवार करते हुए शिंदे ने ट्वीट में कहा कि हम भी कानून जानते हैं। हमें आपके रास्ते पते हैं। इसलिए हम धमकियों से नहीं डरते ना ही उनपर ध्यान देते हैं।

खुद को असली शिव सैनिक बताते हुए शिंदे ने अगले ट्वीट में लिखा-  हम आदरणीय शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के असली शिवसेना और शिव सैनिक हैं। हम बिना नंबर के एक अवैध समूह बनाने के लिए आपके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। शिंदे ने कहा, आप किसे डराने की कोशिश कर रहे हैं। हम आपके तरीके और कानून भी जानते हैं। बागी नेता ने कहा, संविधान की अनुसूची 10 के अनुसार, व्हिप का इस्तेमाल विधानसभा के काम के लिए किया जाता है, बैठकों के लिए नहीं। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले हैं।"

गौरतलब है कि नवनियुक्त शिवसेना विधायक दल के नेता अजय चौधरी ने गुरुवार को राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को एक याचिका सौंपकर शिंदे खेमे के 12 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की। विधायकों की सूची में एकनाथ शिंदे, तानाजी सावंत, बालाजी किनिकर, अनिल बाबर, भरत गोगावाले, प्रकाश सुर्वे, महेश शिंदे, अब्दुल सत्तार (राज्य मंत्री), यामिनी जाधव, संदीपन भीमराव (कैबिनेट मंत्री), संजय शिरसत और लता सोनवणे शामिल हैं।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया