लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: रसायन फैक्टरी में भयंकर धमाका, 6 लोगों की मौत, 15 किलोमीटर तक सुनाई दी विस्फोट की आवाज

By भाषा | Updated: January 11, 2020 22:54 IST

अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट अंक फार्मा के निर्माणाधीन संयंत्र में हुआ। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में छह लोग मारे गये।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर में शनिवार शाम एक रसायन फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में छह लोग मारे गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसे 15 किमी दूर तक सुना गया। विस्फोट के कारण आसपास के कुछ इलाकों में खिड़कियों के शीशे टूट गये।

महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर में शनिवार शाम एक रसायन फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम छह व्यक्तियों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बोईसर मुम्बई से करीब 100 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट अंक फार्मा के निर्माणाधीन संयंत्र में हुआ जो कोलवाडे स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित है।

पालघर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत देशमुख के अनुसार इस दुर्घटना में छह व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि सात अन्य जख्मी हो गए। इससे पहले एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने मृतकों की संख्या आठ बतायी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी कोलवाडे गांव में स्थित है और यह विस्फोट शाम करीब 7 बज कर 20 मिनट पर हुआ।

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसे 15 किमी दूर तक सुना गया। विस्फोट के कारण आसपास के कुछ इलाकों में खिड़कियों के शीशे टूट गये।

विस्फोट के बाद आग लग गयी जिस पर काबू पा लिया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हादसे में मारे गये प्रत्येक व्यक्ति के निकट परिजन के लिए पांच लाख रूपये की सहायता की घोषणा की है।

इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री स्वयं राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दल को बचाव अभियान के लिए बुलाया गया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी