महाराष्ट्र: रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट में आठ लोग घायल

By भाषा | Updated: April 3, 2021 15:12 IST2021-04-03T15:12:09+5:302021-04-03T15:12:09+5:30

Maharashtra: Eight people injured in LPG cylinder explosion | महाराष्ट्र: रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट में आठ लोग घायल

महाराष्ट्र: रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट में आठ लोग घायल

नासिक, तीन अप्रैल महाराष्ट्र के नासिक में एक इमारत में एलजीपी सिलेंडर में विस्फोट में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना वडाला नाका इलाके में शुक्रवार रात को उस समय हुई, जब एक रिहायशी इमारत में लीक हुए सिलेंडर को बदला जा रहा था।

उन्होंने कहा कि जिला सिविल अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह विस्फोट इमारत में स्थित फ्लैट में हुआ या बाहर और घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं या पड़ोसी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Eight people injured in LPG cylinder explosion

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे