लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 19:47 IST

Open in App

बीड, 10 दिसंबर महाराष्ट्र के बीड जिले में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार आठ लोगों को अंबेजोगई की एक अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में एक सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार, एक लॉज मालिक, एक पुलिस कांस्टेबल, एक होमगार्ड सहित आठ लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। इस मामले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पीड़िता ने दावा किया है कि उसकी 13 साल की उम्र में शादी कर दी गई थी, लेकिन उसका पति शोषण करता था, इसलिए उसने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वह घर लौट आई थी, लेकिन पिता द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ के बाद पीड़िता ने मई में अपना घर भी छोड़ दिया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पीड़िता का कहना है कि वह घर छोड़ने के बाद अंबेजोगई बस स्टैंड के पास रह रही थी। उसने दावा किया है कि पिछले दो महीनों में दो पुलिसकर्मियों सहित 400 से अधिक लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। सभी दावों की जांच की जा रही है।’’

अंबाजोगई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के अलावा दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ और चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!