लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पालघर जिले में भारी बारिश के कारण पुल का बड़ा हिस्सा बहा, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: July 11, 2019 14:00 IST

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय आम्ब्रे ने कहा, ‘‘ तड़के पुल का एक बड़ा हिस्सा बह गया। किसी भी दुर्घटना को टालने के लिए पुल के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।’’

Open in App

महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारी बारिश के कारण गुरुवार को पुल का एक बड़ा हिस्सा बह गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि पुल मोखंडा तालुका के मोरचंडी गांव में एक छोटी नदी पर बना था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय आम्ब्रे ने कहा, ‘‘ तड़के पुल का एक बड़ा हिस्सा बह गया। किसी भी दुर्घटना को टालने के लिए पुल के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।’’

अधिकारी ने बताया कि जवाहर तालुका से पड़ोसी जिले नासिक तक यातायात की आवाजाही निलंबित है। आम्ब्रे ने बताया कि एक अन्य घटना में तोरंगाना घाट ढलान पर एक विशाल पत्थर लुढ़क कर मोखदा त्रिम्बकेश्वर मार्ग पर स्थित एक पुल की दीवार से टकरा गया। उन्होंने बताया कि इससे मोखदा तालुका से नासिक तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई बारिश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं