लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : डीआरआई ने जेएनपीटी पर 879 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 4, 2021 14:06 IST

Open in App

मुंबई, चार जुलाई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अफगानिस्तान से तस्करी कर लाई गई करीब 300 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है जिसकी कीमत 879 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पड़ोस के रायगढ़ जिले में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) पर इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ की जब्ती हाल के समय में प्रतिबंधित पदार्थ की सबसे बड़ी जब्ती है। डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि ईरान होते हुए अफगानिस्तान से तस्करी कर लाई गई खेप को पहले जिप्सम पत्थर और टेलकम पाउडर बताया गया था। उन्होंने बताया कि आयात निर्यात कोड प्रभजोत सिंह के नाम पर था और यह खेप पंजाब भेजी जानी थी।

अधिकारी ने बताया कि सिंह को प्रतिबंधित पदार्थ की जब्ती के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही बताया कि आरोपी पिछले एक साल से जेएनपीटी के जरिए जिप्सम पत्थर और टेलकम पाउडर का आयात कर रहा था। अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि पिछले साल अगस्त में, मुंबई सीमा शुल्क विभाग एवं डीआरआई ने 1,000 करोड़ रुपये कीमत की 191 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी जिसे “आयुर्वेदिक दवा” बता कर लाया जा रहा था और माना गया कि वह खेप भी जेएएनपीटी पर मालवाहक पोत से अफगानिस्तान से आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल