महाराष्ट्र : डॉ.उज्वला चक्रदेव को एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया
By भाषा | Updated: September 11, 2021 17:17 IST2021-09-11T17:17:17+5:302021-09-11T17:17:17+5:30

महाराष्ट्र : डॉ.उज्वला चक्रदेव को एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया
मुंबई, 11 सितंबर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी- जो राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं- ने डॉ.उज्वला शिरिष चक्रदेव को एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
राजभवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक डॉ.चक्रदेव इस समय नागपुर स्थित श्रीमति मनोरमाबाई मुंडले वास्तुशास्त्र महाविद्यालय की प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं और कुलपति के तौर पर उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने के दिन से पांच साल का होगा।
डॉ.चक्रदेव, डॉ.शशिकला वंजारी का स्थान लेंगी जिनका कार्यकाल दो जुलाई को समाप्त हो गया था। डॉ.वंजारी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।