लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मुंबई वाले आवास पर तोड़फोड़, महाराष्ट्र सरकार ने दिये जांच के आदेश 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2020 11:31 IST

दादर की हिंदू कॉलोनी स्थित यह दो मंजिला बंगला आंबेडकर संग्रहालय है, जहां बाबा साहेब की किताबें, चित्र, कलाकृतियां आदि मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमाटुंगा पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।  यहां उनकी बहू, पोता एवं वंचित बहुजन अघाड़ी नेता प्रकाश आंबेडकर और बाकी दो पोते आनंदराव और भीमराव भी रहते हैं।

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मुंबई के दादर स्थित निवास पर अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। साथ ही बदमाशों ने गार्डन और बरामदे को भी भारी क्षति पहुंचाया है। महाराष्ट्र पुलिस बदमाशों की जांच में जुटी है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने भी घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। बताया जा रहा है कि बाबा साहेब अंबेडकर के इस निवास पर अभी भी उनके वंशज प्रकाश अंबेडकर और आनंदराज अंबेडकर रहते हैं। 

इस घटना को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दादर में स्थित डॉक्टर अंबेडकर के राजगृह पर हमला किया है। पुलिस तुरंत मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रकाश अंबेडकर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रकाश ने कहा कि हमें अभी शांति व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई स्थित डॉक्टर अंबडेकर के निवास 'राजगुरु' में  कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़फोड़ की। सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े गए हैं। वहीं, पुलिस ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया। सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच भी कर रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति संविधान रचियता के घर के परिसर में गमले को तोड़ता दिखा और फिर वहां से भाग गया। माटुंगा पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। दादर की हिंदू कॉलोनी स्थित यह दो मंजिला बंगला आंबेडकर संग्रहालय है, जहां बाबा साहेब की किताबें, चित्र, कलाकृतियां आदि मौजूद हैं।

 यहां उनकी बहू, पोता एवं वंचित बहुजन अघाड़ी नेता प्रकाश आंबेडकर और बाकी दो पोते आनंदराव और भीमराव भी रहते हैं। हमले के समय प्रकाश आंबेडकर अकोला में थे। उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और घर के बाहर एकत्रित ना होने की अपील की है। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मामले पर गौर करने की अपील की। एआईपीसी मुम्बई ईस्ट ने ट्वीट किया, ‘‘ यह निंदनीय है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तुरंत मामले पर गौर करना चाहिए, यह डॉ. बी. आर. आंबेडकर की विरासत का अनुस्मारक है।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रबी आर अंबेडकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी