लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : धाराशिव चीनी कारखाना ने ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू किया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 12:30 IST

Open in App

उस्मानाबाद, 13 मई धाराशिव चीनी कारखाना ने यहां महाराष्ट्र में अपने संयंत्र में चिकित्सीय ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया है। इकाई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के मरीजों के लिए जीवनरक्षक गैस की अत्यधिक मांग के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने बताया कि एथेनॉल उत्पादन प्रणाली में कुछ बदलाव कर और कुछ नये कल-पुर्जे लगाने के बाद कारखाने ने चिकित्सीय ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया है।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को संयंत्र में करीब 90 सिलेंडरों में चिकित्सीय ऑक्सीजन भरी गई।

उन्होंने कहा कि इस हफ्ते करीब 800-900 सिलेंडर भरने और उत्पादन को अगले हफ्ते तक और बढ़ाने का लक्ष्य है।

अधिकारी ने कहा कि अगर एथेनॉल उत्पादन प्रणाली वाले सभी चीनी मिल ऐेसी इकाइयां शुरू कर दे तो चिकित्सीय ऑक्सीजन की मांग पूरी की जा सकती है।

गौरतलब है कि, पुणे के वसंतदादा चीनी संस्थान ने पिछले महीने चीनी मिलों से अपने-अपने कारखानों में जीवनरक्षक गैस के उत्पादन पर ध्यान देने की अपील की थी।

संस्थान के महानिदेशक शिवाजीराव देशमुख ने राज्य में विभिन्न चीनी मिलों के निदेशकों को लिखे पत्र में कहा था कि मौजूदा स्थिति पर विचार करते हुए, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि चीनी मिल जहां पेराई का मौसम अब भी चल रहा है और जिनके पास ऊर्जा उत्पादन संयंत्र हैं, उन्हें ऑक्सीजन उत्पादन पर ध्यान देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे