लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः देवेंद्र फड़नवीस को आज बीजेपी विधायक चुनेंगे अपना नेता, शिवसेना के साथ अब तक नहीं बनी बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2019 09:13 IST

सत्ता में हिस्सेदारी पर बीजेपी-शिवसेना की खींचतान जारी है। इस बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपना महाराष्ट्र का दौरा रद्द कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाटिल ने कहा कि विधान भवन में दोपहर बाद एक बजे यह बैठक होगी288 सदस्यीय विधानसभा में इस बार भाजपा की सीटे घटी हैं।

महाराष्ट्र में बुधवार को नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में औपचारिक तौर पर देवेंद्र फडनवीस को विधायक दल का नेता चुनाव जाएगा। गौरतलब है कि सत्ता में हिस्सेदारी पर बीजेपी-शिवसेना की खींचतान जारी है। इस बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपना महाराष्ट्र का दौरा रद्द कर दिया है। इस बीच जन सुराज्य शक्ति पार्टी के नेता और साहूवाड़ी से विधायक विनय कोरे ने एलान किया कि वह बीजेपी को अपना समर्थन देंगे।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि पार्टी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए 30 अक्टूबर अपने नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलायी है। पाटिल ने कहा कि विधान भवन में दोपहर बाद एक बजे यह बैठक होगी।

इस बीच, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस समर्थन के लिए निर्दलीय के साथ-साथ छोटे दलों के 15 विधायकों के संपर्क में हैं। हाल ही में संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटों पर जीत हासिल हुई है। 288 सदस्यीय विधानसभा में इस बार भाजपा की सीटे घटी हैं। पिछली बार भाजपा को 122 सीटें मिली थी।

दूसरी तरफ एनसीपी के नवनिर्वाचित विधायक भी आज विधानसभा में पार्टी के नेता का चुनाव करेंगे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक शाम करीब 5 बजे शुरू होगी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी