लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 4232 किलोमीटर की महाजनादेश यात्रा पर देवेंद्र फड़नवीस, विधानसभा चुनाव से पहले गिना रहे उपलब्धियां

By भाषा | Updated: August 2, 2019 04:48 IST

फडणवीस ने ‘‘महाजनादेश यात्रा’’ की शुरूआत करते हुए कहा कि इस यात्रा का मकसद लोगों को यह बताना है कि राज्य की भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में प्रदेश के लिए क्या कुछ किया है।

Open in App

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को महाजनादेश यात्रा शुरू की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने 50 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जबकि कांग्रेस-एनसीपी सरकार के 15 सालों के कार्यकाल में 20 हजार करोड़ रुपये से कम की राशि खर्च की।

फडणवीस ने ‘‘महाजनादेश यात्रा’’ की शुरूआत करते हुए कहा कि इस यात्रा का मकसद लोगों को यह बताना है कि राज्य की भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में प्रदेश के लिए क्या कुछ किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मोजारी में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच साल में 50 हजार करोड़ रुपये किसानों के कल्याण के लिए खर्च किये हैं जबकि कांग्रेस राकांपा सरकार ने (1999 से 2014 तक) 15 सालों में बीस हजार करोड़ से भी कम खर्च किया है । राज्य की भाजपा सरकार ने जून 2017 में किसानों के लोन माफ करने की घोषणा की थी।

विदर्भ में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वाकांक्षी समृद्धि गलियारा सड़क परियोजना की शुरुआत की जो मुंबई को नागपुर से जोड़ता है । इस दौरान फडणवीस ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायी । इस सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गरीबों और किसानों के पक्ष में मोदी सरकार की नीतियों का जिक्र किया।

इससे पहले भाजपा के एक नेता ने बताया कि इस यात्रा का पहला चरण एक अगस्त से नौ अगस्त तक होगा और इस दौरान मुख्यमंत्री उत्तर महाराष्ट्र के विदर्भ और नंदूरबार जायेंगे । उन्होंने बताया कि यात्रा का दूसरा चरण 17 से 31 अगस्त तक चलेगा। भाजपा नेता ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के 36 में से 30 जिलों का दौरा करेंगे और 4232 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी