लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस ने राष्ट्रपति शासन लगने के बाद बदला अपना ट्विटर बायो, लिखा, 'महाराष्ट्र सेवक'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 13, 2019 10:57 IST

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में मंगलवार को राष्ट्रपति शासन लगने के बाद पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने ट्विटर बायो में खुद को लिखा महाराष्ट्र सेवक

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति शासन लगने के साथ ही देवेंद्र फड़नवीस ने ट्विटर पर बदला अपना बायो मंगलवार को महाराष्ट्र में राज्यपाल की अनुशंसा पर लगा राष्ट्रपति शासन

महाराष्ट्र में मंगलवार शाम को राष्ट्रपति शासन लगते ही देंवेद्र फड़नवीस ने अपना ट्विटर बायो बदलते हुए इसे 'केयरटेकर सीएम' से 'महाराष्ट्र सेवक' कर लिया। खास बात ये है कि फड़नवीस ने अपने परिचय में खुद के महाराष्ट्र का पूर्व सीएम होने का भी जिक्र नहीं किया। 

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने को दुभार्ग्यपूर्ण बताते हुए फड़नवीस ने जल्द ही एक नई सरकार गठन की उम्मीद जताई। 

सीएम पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के रिश्ते तल्ख हो गए और दोनों पार्टियों ने इस मुद्दे पर सहमति न बन पाने के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए। 

शिवसेना अब कांग्रेस-एनसीपी से कर रही है सरकार गठन को लेकर चर्चा

वहीं बीजेपी के साथ नाता तोड़ने के बाद अब शिवसेना महाराष्ट्र में नई सरकार गठन के लिए कांग्रेस और एनसीपी से बातचीत कर रही है। महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को नतीजे आने के करीब तीन हफ्ते बाद भी सरकार गठन को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

ठाकरे ने साथ ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा की शिवसेना को सरकार गठन के लिए अतिरिक्त समय न दिए जाने को लेकर आलोचना की। शिवसेना सरकार बनाने के लिए अतिरिक्त समय न दिए जाने के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची है। 

शिवसेना ने बुधवार को अपने मुखपत्र सामना में राष्ट्रपति शासन लगने के लिए बीजेपी को दोषी ठहराते हुए उस पर तीखा हमला बोला और कहा कि अगर बीजेपी अपना वादा निभाती तो ये स्थिति नहीं आती। 

ये कुल मिलाकर तीसरी बार है जब महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा है। 

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के 24 अक्टूबर को आए नतीजों में बीजेपी ने 105, शिवसेना ने 56, एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती हैं।  

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है