महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने विधायकों से मास्क लगाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:17 IST2021-12-23T19:17:40+5:302021-12-23T19:17:40+5:30

Maharashtra Deputy CM urges MLAs to wear masks | महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने विधायकों से मास्क लगाने का आग्रह किया

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने विधायकों से मास्क लगाने का आग्रह किया

मुंबई, 23 दिसंबर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि विधानसभा के वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान कुछ विधायक मास्क नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने सदन में कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप को देखते हुए चीजों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

पवार ने कहा, “कुछ विधायकों को छोड़ दें तो बहुत से लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। अगर मैं भी मास्क नहीं लगाऊं तो मुझे बाहर फेंक दीजिए। यहां जो कुछ भी हो रहा है उसे पूरा महाराष्ट्र देख रहा है लेकिन कम से कम बोलने के बाद मास्क लगा लेना चाहिए।”

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वायरस का नया प्रकार (ओमीक्रोन) सामने आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महामारी पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं तथा रात्रि कर्फ्यू लगाने पर भी सबसे ऊंचे स्तर पर चर्चा हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra Deputy CM urges MLAs to wear masks

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे