लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी ने डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, करोड़ों की रिश्वत देने और धमकाने के आरोप में अनिल जयसिंघानी का बेटा हिरासत में

By अंजली चौहान | Updated: March 16, 2023 15:34 IST

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने महिला डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई FIR अमृता फड़नवीस का आरोप डिजाइनर ने उन्हें रिश्वत देने और धमकाने का प्रयास किया मामले में अनिल जयसिंघानी के बेटे को हिरासत में लिया गया है

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक डिजाइनर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए ये आरोप लगाया है कि डिजाइनर ने उन्हें रिश्वत देने और धमकाने की कोशिश की है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी के बेटे अक्षन जयसिंघानी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अक्षन से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। 

दरअसल, अमृता फड़नवीस ने अनीक्षा जयसिंघानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जो कि पेश से एक फैशन डिजाइनर और अनिल जयसिंघानी की बेटी हैं। अमृता फडणवीस ने उनके खिलाफ मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में 20 फरवरी को एफआईआर दर्ज कराई थी। 

जानें क्या है पूरा मामला?

देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी द्वारा डिजाइनर पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर में अमृता फड़नवीस ने विस्तृत रूप से सारी जानकारी दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, अनीक्षा पिछले 16 महीनों से अमृता के संपर्क में थी और उनके घर भी जाती थी।

पुलिस को दिए बयान में अमृता फड़नवीस ने कहा कि वह अनीक्षा से पहली बार नवंबर 2021 में मिली थी। पुलिस के मुताबिक, अनीक्षा ने दावा किया था कि वह कपड़ों, आभूषणों और जूतों की डिजाइनर हैं और उन्होंने उपमुख्यमंत्री की पत्नी से सार्वजनिक कार्यक्रमों में उन्हें पहनने का अनुरोध किया, जिससे उन्हें उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

अनीक्षा ने अमृता से कहा कि उसकी मां अब नहीं रही और वह अपने परिवार के वित्त की देखभाल कर रही थी। पुलिस ने बताया कि अमृता का विश्वास हासिल करने के बाद, अनीक्षा ने उसे कुछ सटोरियों के बारे में जानकारी देने की पेशकश की, जिसके जरिए उसने दावा किया कि वे पैसे कमा सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उसने अपने पिता को एक पुलिस मामले में फंसाने के लिए अमृता को सीधे 1 करोड़ रुपये की पेशकश की। 

पुलिस का कहना है कि अमृता अनीक्षा के व्यवहार से बहुत परेशान थी और उन्होंने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद भी महिलाडिजाइनर नहीं मानी और उसने एक अन्य नंबर से उन्हें वीडियो क्लिप, वॉयस नोट और कई संदेश भेजे।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनीक्षा और उसके पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (षड्यंत्र) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत एक लोक सेवक को भ्रष्ट और अवैध तरीकों का उपयोग करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रMaharashtra Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी