लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: एकनाथ शिंदे को सफल मुख्यमंत्री बनाना मेरी जिम्मेदारी, देवेंद्र फड़नवीस का बयान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 5, 2022 19:31 IST

Maharashtra: देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि2019 में भाजपा-शिवसेना को शासनादेश मिला, लेकिन जनता का ये शासनादेश चोरी हो गया और कुछ लोगों ने उसे चुराकर सरकार तैयार की और ढाई साल तक ये सरकार भगवान भरोसे चलती रही। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था, मंत्री जेल जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देविचारधारा के लिए शिवसेना को मुख्यमंत्री बनाया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश जिस रफ्तार से आगे जा रहा था वहां महाराष्ट्र का विकास रुक गया था।शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के कारण राज्य का विकास रुक गया।

नागपुरः महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र विकास अगाड़ी सरकार पर हमला किया। बीजेपी नेता ने कहा कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के कारण राज्य का विकास रुक गया। भ्रष्टाचार का बढ़ावा हर जगह दिखने को मिला। एकनाथ शिंदे की सरकार सभी उम्मीद पर खरा उतरेगी।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि एकनाथ शिंदे एक सफल मुख्यमंत्री बनें। अगर मैंने अनुरोध किया होता तो मैं मुख्यमंत्री बन सकता था। हमने विचारधारा के लिए शिवसेना को मुख्यमंत्री बनाया। शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का मेरा प्रस्ताव था, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जोर देकर कहा कि अगर मैं इससे बाहर रहा तो सरकार नहीं चलेगी, इसलिए मैंने उनके आदेश पर उप मुख्यमंत्री पद स्वीकार किया।

देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि2019 में भाजपा-शिवसेना को शासनादेश मिला, लेकिन जनता का ये शासनादेश चोरी हो गया और कुछ लोगों ने उसे चुराकर सरकार तैयार की और ढाई साल तक ये सरकार भगवान भरोसे चलती रही। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था, मंत्री जेल जा रहे थे।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं था मुझे इस बात का दुख नहीं था बल्कि दुख इस बात का था कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश जिस रफ्तार से आगे जा रहा था वहां महाराष्ट्र का विकास रुक गया था।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसBJPशिव सेनाएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है