Maharashtra Plane Crash: डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान क्रैश, बारामती में लैंडिंग के वक्त दुर्घटना; VIDEO
By अंजली चौहान | Updated: January 28, 2026 09:46 IST2026-01-28T09:45:58+5:302026-01-28T09:46:45+5:30
Maharashtra Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग के दौरान अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ, पहले विजुअल्स सामने आए।

Maharashtra Plane Crash: डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान क्रैश, बारामती में लैंडिंग के वक्त दुर्घटना; VIDEO
Maharashtra Plane Crash:महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को ले जा रहा विमान हादसे का शिकार हो गया है। मुंबई से बारामती जा रहा एक चार्टर्ड प्लेन बुधवार सुबह 8.45 पर प्लेन क्रैश-लैंड हो गया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजीत पवार चार्टर में सवार थे। पवार जिला परिषद चुनावों के लिए एक जनसभा में शामिल होने बारामती जा रहे थे। क्रैश के बारे में और जानकारी का इंतजार है।
अजित पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट कमेटी ऑन इंफ्रास्ट्रक्चर की बैठक में हिस्सा लिया था। महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
Visuals from Baramati show the plane carrying Maharashtra’s Deputy CM Ajit Pawar, which crashed this morning.
— Akash Sharma (@kaidensharmaa) January 28, 2026
An update on the well-being of the Deputy CM and the crew is awaited. pic.twitter.com/XkSSTxnePj