लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में पर्यटन स्थल खोलने की हो रही मांग

By भाषा | Updated: November 28, 2020 17:38 IST

Open in App

औरंगाबाद, 28 नवंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पर्यटन क्षेत्र पर निर्भर लोगों ने राज्य सरकार से उनकी आजीविका की रक्षा के लिए जिले में पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का आग्रह किया है।

होटल, हस्तशिल्प उद्योग, टूरिस्ट गाइड से जुड़े दस संघों ने शुक्रवार को मिलकर सरकार के खिलाफ ऑनलाइन विरोध प्रदर्शन कर मांग की कि कोविड-19 के कारण बंद चल रहे औरंगाबाद में अजंता और एलोरा के विश्व प्रसिद्ध धरोहर स्थलों को पर्यटकों के लिए फिर से खोला जाए।

विरोध के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए औरंगाबाद पर्यटन विकास संघ (एटीडीएफ) के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा,“औरंगाबाद में पर्यटन क्षेत्र पर निर्भर परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। यदि पर्यटन स्थलों को तुरंत नहीं खोला जाता है, तो लोग अतिवादी कदम उठा सकते हैं।”

उन्होंने पूछा, ‘‘अगर मुंबई और रायगढ़ किले के पास एलीफेंटा गुफाओं को फिर से खोल दिया गया है, तो औरंगाबाद में अजंता और एलोरा गुफाएं अभी भी बंद क्यों हैं?’’

एक अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद जिले में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 43,064 हो गई है। जिले में फिलहाल 901 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 1,143 लोगों की संक्रमण के कराण जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर