महाराष्ट्र : ठाणे में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद

By भाषा | Updated: September 6, 2021 19:02 IST2021-09-06T19:02:07+5:302021-09-06T19:02:07+5:30

Maharashtra: Decomposed body of woman found in Thane | महाराष्ट्र : ठाणे में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद

महाराष्ट्र : ठाणे में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद

ठाणे, छह सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में सोमवार सुबह 25 वर्षीय एक महिला का सिर कुचला हुआ शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खड़कपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी मोहिते के रूप में की गयी है, उसकी मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार माना जा रहा है। पुलिस उसके पति की तलाश कर रही है।

लक्ष्मी मोहिते घरेलू सहायिका के रूप में काम किया करती थी। गांधारी क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे खून से लथपथ अवस्था में उसका शव बरामद किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Decomposed body of woman found in Thane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे