लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: वर्धा में सेना के आयुध डिपो के पास विस्फोट, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई छह, 11 घायल

By स्वाति सिंह | Updated: November 20, 2018 11:10 IST

अधिकारी ने बताया कि जिले के पुलगांव में स्थित केन्द्रीय आयुध डिपो का डिमोलिशन ग्राउंड इस (डिमोलिशन) कार्य के लिए खमरिया स्थित आयुध फैक्टरी को दिया गया है।

Open in App

महाराष्ट्र के वर्धा में मंगलवार (20 नवंबर) को आर्मी डिपो में भयंकर धमाका गया। इस विस्फोट में तीन मजदूरों सहित छह लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आयुध को वाहनों से उतारने के दौरान सुबह करीब सात बजे यह विस्फोट हुआ।

उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक व्यक्ति आयुध फैक्टरी का कर्मचारी है जबकि अन्य तीन मजदूर हैं।

अधिकारी ने बताया कि जिले के पुलगांव में स्थित केन्द्रीय आयुध डिपो का डिमोलिशन ग्राउंड इस (डिमोलिशन) कार्य के लिए खमरिया स्थित आयुध फैक्टरी को दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में और जानकारी की प्रतीक्षा है।

खबरों कि मानें तो धमाके की वजह से आस-पास के कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फूलगांव में फाइरिंग रैंज में एक्सप्लोसिव डिस्ट्रॉय करने के दौरान यह हादसा हुआ। इससे पहले 2016 में ऐसा ही हादसा हुआ था। उस दौरान लगभग 17 जवानों की मौत हो गई थी।

गौरतलब है कि नागपुर से लगभग 115 किमी की दूरी पर बना यह डिपों एशिया का सबसे बड़ा आयुध डिपो में से है। सबसे ज्यादा हथियारों और गोला-बारूद यहीं पर होता है। यह डिपों लगभग 7 हजार एकड़ तक फैला हुआ है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों