लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में नक्सली मुठभेड़ में मरने वालों की संख्या 27 हुई

By भाषा | Updated: November 16, 2021 20:27 IST

Open in App

मुंबई, 16 नवंबर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जंगल वाले इलाके में शनिवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 27 हो गई है । तलाश अभियान के दौरान मंगलवार को एक नक्सली का शव बरामद किया गया, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मारे गए नक्सली की पहचान गढ़चिरौली जिले में सावरगांव चौकी के तहत कोसामी नंबर एक के निवासी सुखलाल परचाकी (33) के तौर पर हुई। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित गोयल ने कहा कि परचाकी का शव शनिवार को हुई मुठभेड़ के स्थल मर्दिनटोला के पास जंगल में तलाश अभियान के दौरान मंगलवार सुबह मिला और शव की पहचान की गई।

एसपी ने कहा कि परचाकी माओवादियों की संभागीय समिति का सदस्य (डीवीसी) था, जिसे हाल में दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति (डीकेएसजेडसीएम) में पदोन्नत किया गया था। उन्होंने कहा कि परचाकी पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

शनिवार को सी-60 कमांडो के साथ करीब दस घंटे तक हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली मिलिंद तेलतुंबड़े समेत 26 नक्सली मारे गए थे। चार पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे। एसपी ने कहा, ‘‘एक और शव मिलने के साथ इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे