महाराष्ट्र :अहमदनगर अस्पताल अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 14 हुई

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:24 IST2021-11-22T20:24:40+5:302021-11-22T20:24:40+5:30

Maharashtra: Death toll rises to 14 in Ahmednagar Hospital fire | महाराष्ट्र :अहमदनगर अस्पताल अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 14 हुई

महाराष्ट्र :अहमदनगर अस्पताल अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 14 हुई

पुणे, 22 नवंबर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला रूग्णालय में छह नवंबर को आग लगने की घटना में 80 वर्षीय एक महिला की मौत होने के बाद सोमवार को कुल मृतक संख्या बढ़ कर 14 पहुंच गई।

एक अधिकारी ने मृतका की पहचान रम्भाबाई विधाते के रूप में की है, जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

पुलिस उपाधीक्षक, अहमदनगर (ग्रामीण) संदीप मितके ने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है, लेकिन मौत का प्राथमिक कारण दम घुटना हो सकता है। ’’

उल्लेखनीय है कि अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में छह नवंबर को आग लग गई थी। इस घटना के सिलसिले में एक रेजीडेंट डॉक्टर सहित चार लोगों को कथित लापरवाही बरतने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Death toll rises to 14 in Ahmednagar Hospital fire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे