लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः बीजेपी से खींचतान के बीच संजय राउत ने माना, हर कोई सत्ता के लिए है 'लालची', पार्टी बदलना चाहती है राजनीति का चेहरा

By भाषा | Updated: November 5, 2019 17:31 IST

किसी का नाम लिए बगैर संजय राउत ने कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी की तरफ से बात कर रहा हूं। कोई उद्धव ठाकरे को झूठा साबित करने की कोशिश कर रहा है। यह गलत है लेकिन कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा है। एक वादा किया गया था और अब भाजपा उसे निभा नहीं रही है लेकिन कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा।’’

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता संजय राउत ने सहयोगी दल भाजपा को संदेश देने के लिए मंगलवार को हिंदी के मशहूर कवि दुष्यंत कुमार की कविता की पंक्तियों का सहारा लिया।भाजपा ने राज्य में मुख्यमंत्री पद साझा करने की शिवसेना की मांग को खारिज कर दिया है।

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर गतिरोध जारी रहने के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने सहयोगी दल भाजपा को संदेश देने के लिए मंगलवार को हिंदी के मशहूर कवि दुष्यंत कुमार की कविता की पंक्तियों का सहारा लिया। भाजपा ने राज्य में मुख्यमंत्री पद साझा करने की शिवसेना की मांग को खारिज कर दिया है। राउत ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कोई शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को झूठा साबित करने की कोशिश कर रहा है और उन्होंने माना कि हर कोई सत्ता के लिए ‘‘लालची’’ है।

राज्यसभा सदस्य ने मशहूर कवि दुष्यंत कुमार की पंक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, ‘‘सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए...।’’ उन्होंने बाद में यहां पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी ‘‘महाराष्ट्र में राजनीति का चेहरा बदलना चाहती है। हम यहां सिर्फ हंगामा खड़ा नहीं कर रहे हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि हर राजनीतिक दल और यहां तक कि निर्वाचित निर्दलीय सदस्यों की भी अपनी राय है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक और संसद में पार्टी के मुख्य सचेतक राउत ने दावा किया, ‘‘शिवसेना को ज्यादा अहमियत मिल रही है क्योंकि हमें निर्दलीयों से और अधिक समर्थन मिल रहा है।’’

उन्होंने इस पर नाखुशी जतायी कि कोई भी ‘‘लोकसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी से किए’’ भाजपा के वादे के बारे में बात नहीं कर रहा है। उल्लेखनीय है कि शिवसेना मुख्यमंत्री पद के साथ ही विभागों के समान बंटवारे की मांग कर रही है।

किसी का नाम लिए बगैर राउत ने कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी की तरफ से बात कर रहा हूं। कोई उद्धव ठाकरे को झूठा साबित करने की कोशिश कर रहा है। यह गलत है लेकिन कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा है। एक वादा किया गया था और अब भाजपा उसे निभा नहीं रही है लेकिन कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘न्याय और सच की परिभाषा को बदलने की कोशिश की गई। यह उनकी संस्कृति और शिक्षा हो सकती है। महाराष्ट्र के 11 करोड़ लोग सच्चाई को जानते हैं।’’ एक सवाल के जवाब में शिवसेना नेता ने स्वीकार किया कि उन्होंने सोमवार शाम को नयी दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन के बाद राकांपा प्रमुख शरद पवार से बात की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी को इससे दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वह राष्ट्रीय नेता हैं और महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। मैं ऐसी बातें नहीं छिपाता इसलिए मैं खुलकर स्वीकार कर रहा हूं कि मैंने गत रात पवार से बात की थी।’’ राउत ने कहा, ‘‘मैं उन लोगों के बारे में भी जानता हूं जो पवार से बात करने के लिए मुझसे नाराज हैं और राकांपा प्रमुख से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। यह राजनीति है और आप ऐसी बातें लंबे समय तक नहीं छिपा सकते।’’

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई सत्ता के लिए लालची है और कोई भी अहम पदों को छोड़ना नहीं चाहता।’’ सोमवार शाम को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ मुलाकात के बारे में राउत ने कहा कि वह उन्हें ‘‘जमीनी हकीकत’’ और मौजूदा राजनीतिक हालात पर उनकी पार्टी का रुख बताने गए थे।

शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘हमने उन्हें यह भी बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य में स्थायी सरकार के गठन के पक्ष में हैं।’’ मराठी के दैनिक अखबार तरुण भारत में अपनी आलोचना पर राउत ने कहा कि हर किसी के पास दूसरों की आलोचना करने का अधिकार है और उन्हें या उनकी पार्टी को इस पर आपत्ति नहीं होगी। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी