लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र साइबर सुरक्षा ने त्रिपुरा हिंसा से जुड़ी 36 आपत्तिजनक सामग्री हटाने को कहा

By भाषा | Updated: November 17, 2021 18:30 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर महाराष्ट्र की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने विभिन्न सोशल मीडिया मंचों से त्रिपुरा में हुई कथित सांप्रदायिक हिंसा से जुड़ी 36 ''आपत्तिजनक'' सामग्री हटाने को कहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह बात कही।

त्रिपुरा में हुई हिंसा के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा पिछले सप्ताह निकाली गई रैलियों के दौरान महाराष्ट्र के अमरावती, नांदेड़, मालेगांव, वाशिम और यवतमाल के कई इलाकों में पथराव की घटनाएं सामने आयी थीं।

अधिकारी ने कहा, '' अमरावती, नासिक ग्रामीण, नांदेड़, यवतमाल और वाशिम में हुई हिंसा के बाद किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के मद्देनजर महाराष्ट्र साइबर सुरक्षा एजेंसी लगातार सोशल मीडिया मंचों पर निगरानी रख रही है। साइबर शाखा को सोशल मीडिया मंचों पर 36 आपत्तिजनक सामग्री का पता चला है, जिनमें से अधिकतर ट्विटर पर साझा की गई हैं।''

उन्होंने कहा कि इस तरह की 25 आपत्तिजनक पोस्ट ट्विटर पर जबकि फेसबुक पर छह और इंस्टाग्राम पर पांच साझा की गई हैं। ये सामग्री 12 से 15 नवंबर के बीच सोशल मीडिया पर साझा की गईं।

अधिकारी ने कहा कि साझा की गई कई जानकारी फर्जी हैं जबकि कुछ सामग्री में हिंसा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो प्रसारित की गईं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का खतरा है।

उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए साइबर शाखा ने संबंधित सोशल मीडिया मंचों को पत्र भेजकर इन्हें हटाने को कहा था, जिसके बाद कुछ सामग्री हटा ली गई है और अन्य को जल्द ही हटा लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन