लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद अमरावती में कर्फ्यू

By भाषा | Updated: November 13, 2021 16:24 IST

Open in App

अमरावती, 13 नवंबर महाराष्ट्र के अमरावती में शुक्रवार और शनिवार को पथराव की घटनाएं होने के बाद शनिवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। अमरावती पुलिस आयुक्तालय की ओर ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, शहर की सीमा के अंदर कर्फ्यू लगा दिया गया है और यह अगले आदेश तक जारी रहेगा।

कार्यवाहक पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 (1), (2), (3) के तहत आदेश जारी किया। चिकित्सा आपातकाल को छोड़कर लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

इसी प्रकार पांच से ज्यादा लोगों के एकत्र होने की इजाजत नहीं दी गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कथित तौर पर बुलाये गए बंद के दौरान शनिवार सुबह उग्र भीड़ ने अमरावती शहर में विभिन्न स्थानों पर पथराव किया और दुकानों में तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

त्रिपुरा में हुई सांप्रदायिक घटना के विरोध में अमरावती में मुस्लिम संगठनों द्वारा शुक्रवार को आयोजित रैली में हुए पथराव के विरोध में बंद का आह्वान किया गया था।

अधिकारियों ने बताया था कि शुक्रवार को आठ हजार से अधिक लोग अमरावती के जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर एक ज्ञापन सौंपने के लिए जमा हुए थे, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ अत्याचार को रोकने की मांग की गई थी।

उन्होंने बताया था कि ज्ञापन सौंपकर जब लोग निकल रहे थे तो कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चित्रा चौक और कपास बाजार के बीच तीन स्थानों पर पथराव हुआ।

कोतवाली पुलिस ने अब तक दंगा समेत विभिन्न आरोपों में 11 प्राथमिकी दर्ज की है और दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग