लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 30 अप्रैल के बाद भी 15 दिन के लिए बढ़ सकता है लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दिए संकेत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 28, 2021 18:30 IST

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 66,358 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 895 मरीजों की मौत रिपोर्ट हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर 44,10,085 हो गए हैं।वायरस के कारण अभी तक 66,179 मरीजों की मौत हो चुकी है।मुंबई में संक्रमण के 3,999 नए मामले आए और 59 संक्रमितों की मौत हो गई।

मुंबईः महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि राज्य में 30 अप्रैल के बाद भी 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की। टोपे ने कहा, ‘‘इसे (लॉकडाउन को) 15 दिनों के लिए बढ़ाया जाएगा।’’ गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने चार अप्रैल को 30 अप्रैल तक सप्ताहांत लॉकडाउन और कार्यदिवसों में रात को लोगों की आवाजाही रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू लगाया था।

संक्रमण के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर राज्य सरकार ने निजी कार्यालय, सैलून, सिनेमाघर बंद करने सहित और भी कई पाबंदिया लगाई है। मौजूदा समय में सप्ताहांत लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी होता है। राज्य सरकार ने बाद में किराना, सब्जी की दुकानों और डेयरी को महज चार घंटे सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक ही खोलने कर निर्देश दिया।

18-44 वर्ष के बीच के लोगों के टीकाकरण के लिए अलग केंद्र होंगे

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि हमारे पास टीकाकरण करने के लिए सभी बुनियादी ढांचे हैं लेकिन हमारे पास पर्याप्त मात्रा में टीके नहीं हैं। सीएम विभिन्न वैक्सीन निर्माताओं से बात कर रहे हैं। 18-44 वर्ष के बीच के लोगों के टीकाकरण के लिए अलग केंद्र होंगे।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यहां मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए टोपे ने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य में काफी हद तक कोविड-19 की स्थिति स्थिर हो गई है लेकिन सभी सदस्यों ने इन प्रतिबंधों को बढ़ाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, “ आज (कोरोना वायरस के) 60,000 से ज्यादा मामले हैं। निश्चित रूप से कुछ स्थिरता आई है। हमने पहले पूर्वानुमान जताया था कि (दैनिक) मामले 70,000 से अधिक हो सकते हैं। लेकिन यह नहीं हुआ।” मंत्री ने कहा, “ अब मैं उम्मीद करता हूं कि और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह (मामलों की) चरम स्थिति हो और अब से मामलों का ग्राफ गिरना शुरू हो जाए।”

15 दिनों के लिए बढ़ाया जाएगा

टोपे ने कहा कि अगर लोग मास्क लगाएं व एक-दूसरे से दूरी के नियम का पालन करें तो मौजूदा स्थिति को काबू में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने एक सुर में कहा है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए और अब इसे निश्चित रूप से (लॉकडाउन को) 15 दिनों के लिए बढ़ाया जाएगा।

एक बार में पांच या अधिक लोगों को जमा होने से रोकने वाले निषेधात्मक आदेश लागू हैं और गैर जरूरी गतिविधियों की इजाजत नहीं दी जा रही है। फिलहाल किराना, सब्जी की दुकानों और डेयरी को महज चार घंटे सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक ही खोलने की इजाजत है जबकि सामान की ‘होम डिलिवरी’ रात आठ बजे तक ही करने की इजाजत है। पिछले हफ्ते, राज्य सरकार ने प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया था तथा यात्रा, कार्यालयों में उपस्थिति और शादी कार्यक्रमों में शिरकत को और सीमित कर दिया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोवाक्सिनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे