लाइव न्यूज़ :

शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा-पहली से आठवीं तक जनरल प्रमोशन, जानें क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2021 14:01 IST

फैसले की घोषणा शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और ट्विटर के जरिये की. उन्होंने कहा कि कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के बारे में फैसला जल्द ही लिया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देकक्षाओं के विद्यार्थी पहले ही ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं, क्योंकि पूरा सत्र ऑनलाइन ही हुआ है.गायकवाड़ ने कहा कि कोरोना संक्रमण फैलने के कारण सरकार ने पिछले वर्ष से ही ऑनलाइन शिक्षा पर ही जोर दिया था. विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए विविध माध्यमों से पूरे प्रयास किए गए.

मुंबईः महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के तेजी से फैलने के बीच महाराष्ट्र राज्य उच्च व उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पहली से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रवेश देने का फैसला किया है.

 

फैसले की घोषणा शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और ट्विटर के जरिये की. उन्होंने कहा कि कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के बारे में फैसला जल्द ही लिया जाएगा. इन कक्षाओं के विद्यार्थी पहले ही ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं, क्योंकि पूरा सत्र ऑनलाइन ही हुआ है.

गायकवाड़ ने कहा कि कोरोना संक्रमण फैलने के कारण सरकार ने पिछले वर्ष से ही ऑनलाइन शिक्षा पर ही जोर दिया था. विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए विविध माध्यमों से पूरे प्रयास किए गए. लेकिन अब हालात सुधरने की बजाय और बिगड़ते देखकर पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रवेश देने का फैसला किया गया है.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य की कोरोना की परिस्थिति के चलते बच्चों की पढ़ाई का वर्ष भर मूल्यांकन ही नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि पहली से चौथी कक्षा तक की स्कूल शुरू ही नहीं की जा सकी थी, जबकि पांचवां से आठवीं तक कक्षाएं कुछ जगह ही शुरू की जा सकीं. हालांकि जहां स्कूल शुरू हुई थीं वहां पर भी पाठ्यक्रम पूरा नहीं किया जा सका था.

इस दौरान बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसलिए ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था जारी रखी गई. गायकवाड़ ने कहा कि महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा तय कार्यक्रम के ही मुताबिक होगी. इस ऑफलाइन परीक्षा के लिए बोर्ड पहले ही रियायतों का ऐलान कर चुका है.

परीक्षाओं के लिए सिलेबस को कम कर दिया गया है. कोविड-19 से प्रभावित विद्यार्थियों के पास जून में विशेष परीक्षा में बैठने का भी विकल्प होगा. उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षाओं में हर साल लगभग 30 लाख विद्यार्थी भाग लेते हैं.

10वीं की परीक्षा 29 अप्रैल से नए टाइम टेबल के मुताबिक दसवीं की लिखित परीक्षा 29 अप्रैल से 20 मई के बीच होने वाली है. जबकि बारहवीं की परीक्षा 23 अप्रैल से 21 मई के बीच होने वाली है. राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के नौ विभागीय मंडलों (पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर, और कोकण) की तरफ से यह परीक्षाएं ली जाती है.

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईशिक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे