लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एक लाख के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा, सिर्फ सात देश जहां कोविड के कारण एक लाख से ज्यादा को गंवानी पड़ी जान

By अभिषेक पारीक | Updated: June 6, 2021 22:02 IST

कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या महाराष्ट्र में एक लाख के पार पहुंच गई है। हालांकि राज्य में संक्रमण के दैनिक मामलों और मौतों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना के चलते अब तक कुल एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। दुनिया में सिर्फ सात देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना के चलते जान गंवानी पड़ी है। महाराष्ट्र के साथ ही मुंबई में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। 

कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या महाराष्ट्र में एक लाख के पार पहुंच गई है। हालांकि राज्य में संक्रमण के दैनिक मामलों और मौतों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 230 मौतें हुई हैं। वहीं कोरोना से 12,557 लोग संक्रमित हुए हैं। जिसके बाद अब तक महाराष्ट्र में संक्रमितों की कुल संख्या 58,31,781 पहुंच गई है। पिछले तीन महीनों में सबसे कम दैनिक मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। 

महाराष्ट्र में इससे पहले कोविड-19 के 12 हजार से कम मामले 9 मार्च को सामने आए थे। उस वक्त 24 घंटे में 9,927 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। 

हालांकि कोरोना वायरस से देश के सबसे प्रभावित राज्य में मरने वालों की संख्या रविवार को एक लाख का आंकड़ा पार कर गई। भारत सहित सिर्फ सात देश हैं, जहां पर मरने वालों की संख्या एक लाख से ज्यादा पहुंची है। 

सात देशों में एक लाख से ज्यादा मौतें 

सबसे ज्यादा मौतों के मामले में अमेरिका पहले पायदान पर है। अमेरिका में 6,12,203 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हुई है। इसके बाद ब्राजील है। जहां पर 4,72,629 लोगों को कोविड-19 महामारी के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी। तीसरे स्थान पर सर्वाधिक 3,46,784 मौतें भारत में हुई हैं। अन्य देशों में रूस (1,23,436), इटली(1,26,472) ब्रिटेन(1,27,836) शामिल हैं। वहीं फ्रांस में भी एक लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। 

मुंबई में भी कम हुए मामले

मुंबई में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार घट रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई में 786 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 120 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 2,37,484 टेस्ट किए गए हैं। 

लोगों को रखना होगा अपना ध्यान

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रतिबंधों में ढील देकर सुनियोजित जोखिम लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को खुद का ध्यान रखना होगा। कुछ मानदंड तय किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन प्रतिबंधों को कम या कड़ा करने के बारे में निर्णय लेगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए