लाइव न्यूज़ :

मास्क पहनकर जोड़े ने एक निजी समारोह में किया विवाह, जनता कर्फ्यू के कारण एक दिन पहले की शादी

By भाषा | Updated: March 21, 2020 12:40 IST

विवाह समारोह के लिए पहले 22 मार्च की तिथि तय की गई थी लेकिन उस दिन जनता कर्फ्यू के कारण समारोह पहले करने का फैसला किया गया। दूल्हा रुपेश जाधव (25) पेशे से वकील है और दुल्हन, प्रियंका (24) एक आईटी कंपनी में काम करती है। सफेद पोशाक और मास्क पहने जोड़े को समारोह में बार-बार हैंड सैनेटाइजर इस्तेमाल करते देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देशादी कर रहे जोड़े समेत सभी ने इस दौरान मास्क पहनकर समारोह में भाग लिया। विवाह समारोह के लिए पहले 22 मार्च की तिथि तय की गई थी

ठाणे: कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी की आवश्यकता को समझते हुए ठाणे में एक दम्पत्ति बेहद सीमित संख्या में मौजूद संबंधियों और मित्रों की मौजूदगी में विवाह बंधन में बंधा और शादी कर रहे जोड़े समेत सभी ने इस दौरान मास्क पहनकर समारोह में भाग लिया। जिले के कल्याण में दूल्हे के घर पर विवाह समारोह आयोजित किया गया।

दरअसल, विवाह समारोह के लिए पहले 22 मार्च की तिथि तय की गई थी लेकिन उस दिन जनता कर्फ्यू के कारण समारोह पहले करने का फैसला किया गया। दूल्हा रुपेश जाधव (25) पेशे से वकील है और दुल्हन, प्रियंका (24) एक आईटी कंपनी में काम करती है। सफेद पोशाक और मास्क पहने जोड़े को समारोह में बार-बार हैंड सैनेटाइजर इस्तेमाल करते देखा गया।

रुपेश ने विवाह के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘विवाह 22 मार्च को होना था। सभी तैयारियां कर ली गई थीं। हमने फरवरी में ही हॉल बुक कर लिया था और अधिकतर संबंधियों को निमंत्रण पत्र भेज दिए थे, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हमने इस समारोह को रद्द करने और सादे समारोह में विवाह करने का फैसला किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मेरे घर पर विवाह समारोह किया। विवाह में केवल 20 मेहमान शामिल हुए जिनमें निकट संबंधी और चुनिंदा दोस्त शामिल थे।’’ दम्पत्ति की एक मित्र राधिका साल्वे ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के कोरोना वायरस पर राष्ट्र को संबोधित करने के तत्काल बाद हमने विवाह समारोह पहले करने का फैसला किया।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ‘‘संयम’’ बरतने और रविवार को पूरे देश में जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है