लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: रेस्त्रां में फर्जी ऑनलाइन भुगतान करने के मामले में दंपत्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 26, 2021 17:51 IST

Open in App

पालघर, 26 जून महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक ऑनलाइन भुगतान प्लेटफॉर्म पर फर्जी भुगतान के जरिए कई रेस्त्रां और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों से कथित तौर धोखाधड़ी करने के मामले में एक युवा दंपति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वसई पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कल्याण कार्पे ने कहा कि दंपति ने 23 जून को एक रेस्त्रां में खाना खाया और ऑनलाइन माध्यम के जरिए 6,413 रुपये के भुगतान का संदेश कर्मचारी को दिखाया, जो कि कथित तौर पर फर्जी था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में शुक्रवार को मामला दर्ज किया और जांच के दौरान पाया गया कि दोनों ने इसी तरह से कस्बे में कई अन्य प्रतिष्ठानों से भी धोखाधड़ी की है।

सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर पुलिस ने नल्ला सोपोरा में रहनेवाले करीना सोलंकी और आदर्श राय को गिरफ्तार किया। दोनों की उम्र 21 साल है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि इन्होंने कई अन्य रेस्त्रां, पेट्रोल पंप और पबों से भी धोखाधड़ी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो