महाराष्ट्र: महिला से छेड़छाड़ के मामले में पार्षद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:19 IST2021-11-30T19:19:54+5:302021-11-30T19:19:54+5:30

Maharashtra: Councilor arrested for molesting woman | महाराष्ट्र: महिला से छेड़छाड़ के मामले में पार्षद गिरफ्तार

महाराष्ट्र: महिला से छेड़छाड़ के मामले में पार्षद गिरफ्तार

ठाणे, 30 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी भाजपा पार्षद को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले तीन महीने से फरार था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि कल्याण डोम्बिविली नगर निगम के पार्षद संदीप गाइकर को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि डोम्बिविली की एक महिला ने पार्षद पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद सितंबर में बाजारपेठ थाने में गाइकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Councilor arrested for molesting woman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे