लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर: लॉकडाउन के 16वें दिन 162 नए मामले, राज्य में कुल संख्या 1297, जानें ताजा अपडेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 9, 2020 11:36 IST

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 540 नए मामले सामने आए हैं और 17 मौतें हुई हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 5734 हो गई है। इसमें 5095 सक्रिय मामले, 473 लोग ठीक हो चुके हैं/ छुट्टी दे दी गई है और 166 मौतें शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस से 166 मौतें हुई हैं, जिसमें से 72 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र से ही हैं। महाराष्ट्र पहला राज्य है, जहां एक हजार से ज्यादा मरीज हैं।

मुंबई:  राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के 16वें दिन महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 162 नए मामले सामने आए हैं। जिसके साथ राज्य में कुल कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 1297 हो गई है। वहीं 72 लोगों की मौत हो गई है। 117 लोग राज्य में कोरोना से ठीक होने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा मुंबई से है। मुंबई में कोरोना के 700 से ज्यादा मरीज हैं। 

कोविड-19 : देश में मरने वालों की संख्या 166 हुई, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,734 हुई

कोरोना वायरस के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 166 पर पहुंच गई है और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब भी 5,095 लोग संक्रमित हैं जबकि 472 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया है। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में पिछले 24 घंटे में 17 और लोगों की मौत हुई है। उसने बताया कि आठ लोगों की मौत महाराष्ट्र में, तीन की गुजरात में, दो की जम्मू कश्मीर में और एक-एक व्यक्ति की मौत पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक तथा तमिलनाडु में हुई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 72 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद गुजरात में 16 लोगों की, मध्य प्रदेश में 13 और दिल्ली में नौ लोगों की मौत हुई। पंजाब तथा तमिलनाडु में आठ-आठ लोगों की मौत हुई जबकि तेलंगाना में सात लोगों ने जान गंवाई। पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में पांच-पांच लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर तथा उत्तर प्रदेश में चार-चार लोगों ने जान गंवाई जबकि हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल में दो लोगों ने जान गंवाई। बिहार, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया