लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Taja Update: महाराष्ट्र में पाए गए 4 और पॉजिटिव केस, राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या हुई 37

By धीरज पाल | Updated: March 16, 2020 13:18 IST

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के बढ़ते संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे मुख्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे मुंबई, नवी मुंबई, पुणे, पिम्परी चिंचवाड़ और नागपुर में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी सिनेमाहाल, जिम और मॉल बंद करने के आदेश दिए हैं।मुंबई और नवी मुंबई में चार और लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला है।

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के चार और पॉजिटिव केस पाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक यह मुंबई और नवीं मुंबई में ये मामले पाए गए हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में कुल बढ़कर कोरोना से संक्रमित संख्या बढ़कर 37 पहुंच गई है। वहीं, भारत में कुल अभी तक 115 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। 

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के बढ़ते संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे मुख्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं, पुणे में धारा 144 लागू कर दी गई है।

वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई, नवी मुंबई, पुणे, पिम्परी चिंचवाड़ और नागपुर में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी सिनेमाहाल, जिम और मॉल बंद करने के आदेश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना वायरस के 95 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए। पिंपरी-चिंचवाड़ के नवीनतम मामले के साथ पुणे में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 16 हो गई है। पुणे के कलेक्टर नवल किशोर राम ने रविवार को कहा ‘‘उस व्यक्ति को नायडू अस्पताल में 14 मार्च को भर्ती कराया गया था। राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान पुणे से उसके लार के नमूने की रिपोर्ट आई है जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। व्यक्ति का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।” स्वास्थ्य विभाग के बयान के अनुसार उस व्यक्ति ने 23 फरवरी और 3 मार्च के दौरान जापान और दुबई की यात्रा की थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी