लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना का कोहराम, 134 नए मामले आए सामने, अब तक 1895 लोग संक्रमित, 31 की मौत

By गुणातीत ओझा | Updated: April 12, 2020 13:51 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों के मिलने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। रविवार को भी राज्य में 134 नए मरीज मिले। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1895 हो गई। वहीं, पुणे में दो लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 134 नए मरीज मिले। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1895 हो गई।राज्य में इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर अब तक 31 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

मुंबई।महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। रविवार को यहां 134 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 1895 हो गई हैं। वहीं, पुणे में दो लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर अब तक राज्य में 31 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में रायगढ़, अमरावती, पिंपरी-चिंचवाड़  में एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया। पुणे में चार मरीज मिले। इसके अलावा मीरा भयंदर में सात कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, नवी मुंबई, ठाणे और वसई विरार में दो-दो कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। वायर से मरने वाला एक मरीज ठाणे और दूसरा अहमदनगर का था। इन दोनों की ही मौत पुणे में हुई है।

महाराष्ट्र में निषेधाज्ञा, पृथकवास उल्लंघन के 35,000 मामले दर्ज

महाराष्ट्र पुलिस ने पिछले महीने लागू किए गए बंद के दौरान निषेधाज्ञा और पृथकवास के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर अब तक 35,000 से ज्यादा मामले दर्ज किये हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने तथा बंद को कड़ाई से लागू कराने के लिये पुलिस ने 22 मार्च से ही सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया था और वह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोकसेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत मामले दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस ने इस धारा के तहत राज्य में कम से कम 2,525 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मियों पर हमले के भी 70 मामले सामने आए हैं जिनमें 161 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही करीब 475 लोगों को पृथकवास का उल्लंघन करते पाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को विभिन्न नियंत्रण कक्षों में कोरोना वायरस और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर 61,000 से ज्यादा फोन कॉल आए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शनिवार तक अवैध परिवहन से जुड़े 803 मामले दर्ज किये हैं और इस दौरान 19,675 वाहन जब्त किये गए तथा 1.23 करोड़ रूपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक तीन पुलिसकर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्समहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी