कला का जौहरः लॉकडाउन में 44 पेंटिंग बनाईं, अब बेच कर रहीं मदद, जानिए नागपुर की तीन किशोरियां की कहानी

By भाषा | Updated: July 9, 2020 13:35 IST2020-07-09T13:31:21+5:302020-07-09T13:35:21+5:30

महाराष्ट्र के नागपुर जिले की तीन किशोरियां की कहनी अद्भुत है। लॉकडाउन में 44 पेंटिंग बनाई और वह बेचकर जरूरतमद को मदद कर रही है।

Maharashtra Coronavirus lockdown Nagpur Three girls make paintings raise funds for COVID-19 battle | कला का जौहरः लॉकडाउन में 44 पेंटिंग बनाईं, अब बेच कर रहीं मदद, जानिए नागपुर की तीन किशोरियां की कहानी

हमने 44 पेंटिंग बनाई और सोशल मीडिया के जरिए उसका प्रचार किया। मेरा इंस्टाग्राम पर एक पेज है. (file photo)

Highlightsसौम्या डालमिया (17), प्रेशा भट्टाड (15) और दित्या थापर ने लॉकडाउन का सही इस्तेमाल करते हुए 44 पेंटिंग बनाई है।बेच कर अभी तक वे 84,000 रुपये एकत्रित कर चुकी हैं। इसका 50 प्रतिशत वे प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देंगी।बाकी पैसे उन्होंने लड़कियों के एक अनाथालय और मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के एक केन्द्र को देने का मन बनाया है।

नागपुरःमहाराष्ट्र के नागपुर जिले की तीन किशोरियां अपनी कला का जौहर दिखा कोविड-योद्धाओं, मानसिक रूप से अक्षम बच्चों और एक अनाथालय के लिए पैसे इकट्ठे कर ही हैं।

सौम्या डालमिया (17), प्रेशा भट्टाड (15) और दित्या थापर ने लॉकडाउन का सही इस्तेमाल करते हुए 44 पेंटिंग बनाई है और इसे बेच कर अभी तक वे 84,000 रुपये एकत्रित कर चुकी हैं। इसका 50 प्रतिशत वे प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देंगी और बाकी पैसे उन्होंने लड़कियों के एक अनाथालय और मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के एक केन्द्र को देने का मन बनाया है।

सौम्या ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि वकक्षा तीसरी कक्षा से पेंटिंग बना रही हैं। लोगों की परेशानी देखने के बाद उन्होंने और उनकी दो दोस्तों ने अपनी कला के जरिए जरूरतमंदों की मदद करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने 44 पेंटिंग बनाई और सोशल मीडिया के जरिए उसका प्रचार किया। मेरा इंस्टाग्राम पर एक पेज है, जिसके जरिए इन पेंटिंग को बेचा गया। हमने ऑर्डर पर भी पेंटिंग बनाई।’’

उन्होंने बताया कि गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘स्वच्छ नागपुर’ के जरिए उन्हें शहर में लड़कियों के एक अनाथालय और मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के एक केन्द्र के बारे में पता चला और फिर उन्होंने उसकी भी आर्थिक मदद करने का फैसला किया।

प्रेशा ने कहा, ‘‘ हमने पेंटिंग बनाकर उन्हें बेचना शुरू किया। हमें पेंटिंग के और ऑर्डर मिलने लगे। मुझे अपनी मां से यह काम करने की प्रेरणा मिली क्योंकि मैंने उन्हें हमेशा दान करते हुए देखा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ समाज के लिए कुछ कर पाना एक बेहद अच्छा अनुभव है और कई लोग हमारी इसमें मदद भी कर रहे हैं।’’ इन किशोरियों ने कहा कि उनके पास अब भी कई पेंटिंग के ऑर्डर हैं और उनका लक्ष्य इसके जरिए एक लाख रुपये इकट्ठे करना है।

कोविड-19 : भारत में 24,879 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7,67,296 हुई

देश में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 24,879 मामले सामने आने के साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या 7,67,296 पर पहुंच गई। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश से करीब 75 फीसदी नए मामले सामने आए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 487 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 21,129 हो गयी। देश में 4,76,377 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि फिलहाल संक्रमित 2,69,789 लोगों का उपचार किया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 62.08 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं।’’ संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

कोविड-19 से जिन 487 और लोगों की मौत हुई है उनमें से महाराष्ट्र में 198, तमिलनाडु में 64, कर्नाटक में 54, दिल्ली में 48, पश्चिम बंगाल में 23, उत्तर प्रदेश में 18, गुजरात में 16, आंध्र प्रदेश में 12, तेलंगाना में 11, राजस्थान में 10, मध्य प्रदेश में सात, जम्मू कश्मीर और ओडिशा में छह-छह, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में तीन-तीन तथा असम में दो लोगों ने जान गंवाई है। अभी तक इस वैश्विक महामारी से कुल 21,129 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 9,448 लोगों ने महाराष्ट्र में जान गंवाई।

Web Title: Maharashtra Coronavirus lockdown Nagpur Three girls make paintings raise funds for COVID-19 battle

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे