Coronavirus: महाराष्ट्र में 7 से 15 दिन का फिर लगेगा लॉकडाउन! अगले एक-दो दिनों में हो सकता है ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2021 20:26 IST2021-04-03T19:52:49+5:302021-04-03T20:26:08+5:30

Maharashtra Lockdown Update: महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा जल्द की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार अगले एक या दो दिनों में इस संबंध में घोषणा राज्य सरकार की ओर से की जा सकती है।

Maharashtra Coronavirus Lockdown for 7 to 15 days may announce in next couple of days | Coronavirus: महाराष्ट्र में 7 से 15 दिन का फिर लगेगा लॉकडाउन! अगले एक-दो दिनों में हो सकता है ऐलान

महाराष्ट्र में लॉकडाउन की एक-दो दिन में हो सकती है घोषणा (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना वायरस के कारण पूरे महाराष्ट्र को एक बार फिर लॉकडाउन झेलना पड़ सकता है सूत्रों के अनुसार सरकार लॉकडाउन लगाने को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है, जल्द हो सकती है घोषणामहाराष्ट्र में फिलहाल 7 से 15 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा अभी की जा सकती है

कोरोना की दूसरी लहर के साथ महाराष्ट्र में अब लॉकडाउन लगभग तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को ही इस संबंध में राज्य की जनता के नाम संबोधन में संकेत दे दिए थे। वहीं, शनिवार को कुछ बड़े मीडिया हाउसेज के संपादकों के साथ बैठक में भी उन्होंने लॉकडाउन लगाए जाने संकेत दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में एक से दो दिन में लॉकडाउन की घोषणा की जा सकती है। ये लॉकडाउन पहले 7 से 15 दिनों का हो सकता है। गौरतलब है कि देश में कोरोना से सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र की है। यहां रोज कोरोना के नए मामलों के रिकॉर्ड बन रहे हैं।

मुंबई में एक दिन में कोरोना के 9000 से अधिक नए केस

महाराष्ट्र की राजधानी और देश आर्थिक राजधानी कही जाने वाले मुंबई में ही शनिवार को 9090 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। साथ ही 27 और लोगों की मौत भी हो पिछले 24 घंटे में हो गई है। वहीं, नागपुर में भी 3720 नए केस सामने आए हैं जबकि 47 और लोगों की मौत हुई है। 

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47,827 नए मामले दर्ज किये गये थे जो महामारी शुरू होने के बाद राज्य में किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है। 

इससे पहले शुक्रवार को ही महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि कोरोना वायरस की ‘चिंताजनक स्थिति’ कायम रही तो जल्द ही राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की किल्लत पैदा हो सकती है। सोशल मीडिया पर राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 के मामलों की रोकथाम के लिए एक या दो दिनों में सख्त पाबंदी लगायी जाएगी। 

संक्रमण के नये मामलों के बाद शुक्रवार देर शाम की अपडेट के अनुसार राज्य में अब तक संक्रमित हुए रोगियों की कुल संख्या 29,04,076 हो गई है। 

राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 202 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या भी 55,379 हो गई।  राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 84.62 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.91 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र के कई जिलों में पहले से लॉकडाउन और सख्त पाबंदी

महाराष्ट्र में कई जिलों में चरणबद्ध तरीके से पहले ही लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाए जा चुके हैं। वहीं कई जगहों पर सख्त पाबंदी भी लगाई गई है। हालांकि कोरोना के मामलों में फिलहाल कोई कमी नजर नहीं आ रही है। 

पुणे में शुक्रवार को ही अगले 7 दिनों के लिए तमाम रेस्तरां, बार, मॉल, सिनेमा हॉल और बसों को भी बंद करने का फैसला लिया गया था। धार्मिक स्थान भी पुणे में बंद कर दिए गए हैं। साथ ही शाम 6 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लागू है।

Web Title: Maharashtra Coronavirus Lockdown for 7 to 15 days may announce in next couple of days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे