लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : एम्बुलेंस नहीं मिलने पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से श्मशान ले जाया गया कोरोना मृतक का शव

By भाषा | Updated: May 4, 2021 16:30 IST

Open in App

औरंगाबाद चार मई कोरोना वायरस संक्रमण से गंभीर रूप से जूझ रहे महाराष्ट्र में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। राज्य के उस्मानाबाद जिले में कोविड-19 महामारी से मरने वाले एक व्यक्ति के शव को कूड़ा उठाने वाले वाहन के जरिये श्मशान पहुंचाया गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वहां कोई एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई और निजी वाहनों ने शव को श्मशान तक पहुंचाने से मना कर दिया।

धोल्की पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार की है जब किसी गांव का एक व्यक्ति सात किलोमीटर दूर नजदीक के तेर गांव में डॉक्टर के पास गया और वहीं उसके क्लीनिक के बाहर गिर गया।

इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी जिसके बाद सरकारी अस्पताल की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। उस व्यक्ति की रैपिड एंटीजन जांच किए जाने पर वह कोरोना से संक्रमित पाया गया।

अस्पताल के कर्मचारियों ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को गांव के लोगों के हवाले कर दिया। गांव के सरपंच विजय हजगुड़े ने बताया कि मृतक के शव को श्मशान घाट ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था करने की कोशिश की गयी लेकिन तेर अस्पताल की एम्बुलेंस एक गर्भवती महिला को ले जाने के लिए बुक थी। दोगुणा किराया देने की पेशकश करने के बाद बावजूद निजी वाहनों ने भी श्मशान घाट जाने से इनकार कर दिया।

अंत में शव को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए एक कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का इस्तेमाल किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos