लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: गांव में आयोजित भोज के बाद 93 लोगों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:57 IST

Open in App

बुलढाणा, 13 अप्रैल महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक गांव में 93 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से बहुत से लोग एक भोज में शामिल हुए थे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय अधिकारियों ने 700 से अधिक लोगों की जनसंख्या वाले पोटा गांव को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है।

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में एक जांच शिविर में 15 ग्रामीण संक्रमित पाए गए थे और इसके कुछ दिन बाद आयोजित दूसरे शिविर में 78 लोगों में संक्रमण पाया गया था।

अधिकारी ने उन खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी जिसके अनुसार संक्रमण का शिकार होने से पहले ज्यादातर लोग पोटा में एक भोज में शामिल हुए थे।

हाल ही में खामगांव में कोविड-19 के एक रोगी की मौत होने के बाद पोटा में भोज का आयोजन किया गया था। एक ग्रामीण ने बताया कि भोज में बहुत से लोग शामिल हुए थे।

अधिकारी ने कहा कि गांव को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है तथा अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि लक्षण वाले मरीजों को कोविड केंद्र में स्थानांतरित किया जा रहा है और बिना लक्षण वाले संक्रमितों को घर पर पृथक-वास में रहने के लिए कहा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव