लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ब्रिटेन से लौटे एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई

By भाषा | Updated: December 26, 2020 18:30 IST

Open in App

ठाणे, 26 दिसंबर ब्रिटेन से पिछले एक महीने में महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित कल्याण डोम्बिवली लौटे करीब 55 लोगों में से एक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कल्याण डोम्बिवली नगर निगम (केडीएमसी) ने एक बयान में कहा 25 नवंबर से ब्रिटेन से करीब 55 लोग नगर निकाय के तहत आने वाले क्षेत्र में लौटे हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘उनमें से 20 लोगों के नमूनों की जांच की गई और डोम्बिवली के एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस व्यक्ति को पृथक कर दिया गया है। ’’

बयान में कहा गया है कि वायरस संक्रमण के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए संक्रमित व्यक्ति के नमूने को पुणे भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक नया प्रकार (स्ट्रेन) का पता चलने के बाद केंद्र सरकार ने यह निर्देश जारी किया है कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच वहां से भारत आए यात्रियों का पता लगाया जाए।

ब्रिटेन में पाया गया कोरोना वायरस का यह नया प्रकार कथित तौर पर तेजी से फैल रहा है और इसे अत्यधिक संक्रामक बताया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए