लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे के सरकारी आवास तक पहुंचा कोरोना, बंगले में तैनात दो महिला पुलिसकर्मी पॉजिटिव

By अनुराग आनंद | Updated: April 21, 2020 20:16 IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अब सीएम आवास तक कोरोना संक्रमण के पहुंचने की खबर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम उद्धव ठाकरे अपने बांद्रा स्थित आवास पर रहते हैं लेकिन सरकारी काम से आना-जाना लगा रहता है।मालाबार हिल्स के आसपास कई मंत्रियों के सरकारी आवास हैं और यह क्षेत्र हाय सिक्योरिटी जोन में आता है।

मुंबई: देश भर में जारी कोरोना महामारी का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र व यहां की राजधानी मुंबई में देखने को मिल रही है। कोरोना संक्रमण लगातार प्रदेश के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। तेजी से फैल रहे संक्रमण के बीच अब खबर है कि प्रदेश की सीएम उद्धव ठाकरे के सरकारी आवास मालाबार हिल्स तक कोरोना पहुंच चुका है। 

इंडिया टुडे के रिपोर्ट मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित आधिकारिक आवास पर तैनात दो महिला पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद एहतियातन यहां तैनात 6 और पुलिसकर्मियों को क्वारनटीन कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक मालाबार हिल्स स्थित सीएम के आधिकारिक आवास वर्षा में दो दिन पहले एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की तैनाती की गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक मालाबार हिल्स स्थित सीएम के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में दो दिन पहले एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की तैनाती की गई थी। जब इन महिला पुलिसकर्मियों का कोरोना सैंपल लिया गया तो वो पॉजिटिव निकला. इन महिला पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट रविवार को आई है।

बता दें कि मुंबई के स्लम एरिया धारावी में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इलाके में अब तक कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है। मंगलवार को धारावी में 12 नए मामले सामने और कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया, "धारावी में मंगलवार को 12 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिले हैं और 1 मौत की सूचना भी मिली है। क्षेत्र में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 179 हो गई है, जिसमें से 12 लोगों की मौत भी हो चुकी है।"

महाराष्ट्र में 4669 लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में है और राज्य में अब तक 4666 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 232 लोगों की जान जा चुकी है और 572 लोग ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मुंबई से सामने आए हैं, जहां अब तक करीब 2500 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन